फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर की 15 साल की बच्ची पहुंची केबीसी की हॉट सीट तक, बनाया ये रिकॉर्ड

Fri, 18 Dec 2020 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 4
प्रिया कौर - फोटो : अमर उजाला
देश के सबसे लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में श्रीनगर की प्रिया कौर (15) केबीसी की हॉट सीट तक जा पहुंची। अपनी बेटी के प्रदर्शन के चलते प्रिया के परिवार वाले काफी खुश हैं। परिजनों ने कहा कि बेटी ने परिवार का नाम रोशन करने की परंपरा को कायम रखा है, हमे उस पर गर्व है। प्रिया कौर ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कहा कि वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके परिवार में माता-पिता, दादी और एक छोटी बहन है। उन्होंने बताया कि उनकी मां अध्यापिका थीं लेकिन अब वह घर संभालती हैं, पिता एक व्यवसायी हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 4
प्रिया कौर - फोटो : अमर उजाला
प्रिया ने कहा कि कश्मीर में हालातों के चलते यहां के बच्चे हमेशा राज्य के बाहर के बच्चों से थोड़ा पीछे रहते हैं लेकिन यहां हुनर की कमी नहीं है। प्रिया ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह 4 राउंड क्लियर कर मुंबई तक टॉप-8 में पहुंचेंगी और हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठेंगी। प्रिया ने इस सीजन में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट क्वेश्चन का जवाब देने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 2.67 सेकेंड में सवाल का जवाब दिया। प्रिया ने कहा कि वह आईएएस ऑफिसर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
प्रिया कौर - फोटो : अमर उजाला
यह पूछे जाने पर कि वह जीती हुई धनराशि का क्या करेंगी, उन्होंने कहा कि  धार्मिक कर्तव्य के अनुसार वह अपनी जीती हुई धनराशि जो उन्हें 18 वर्ष की आयु में मिलेगी उसमें से दसवंत (10 फीसदी) दान करूंगी ताकि ज़रूरतमन्द लोगों की मदद हो सके। प्रिया के पिता रबिंदर सिंह ने कहा कि बेटी की इस कामयाबी को देख काफी अच्छा महसूस हुआ। मुझे शुरू से ही अपनी बेटी पर गर्व है और मुझे लगता है कि बेटियां बेटों से बहुत ज़्यादा नाम रोशन करती हैं। 

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रिया कौर - फोटो : अमर उजाला
सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि उसने हमारा नाम रोशन किया हो इससे पहले भी धार्मिक परीक्षा की एक प्रतियोगिता में प्रिया ने एक कार जीती थी। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही डिबेट आदि में भाग लेती रहती थी और हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती आई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें