जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया था। इस दौरान जवाहर टनल के पास पुलिस पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी गुरुवार को लापता हो गए। 20 घंटे बाद चले सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम पांच बजे तक 7 पुलिसकर्मियों के शव निकाले गए हैं। वहीं 3 पुलिसकर्मियों को बर्फ से जिंदा निकला गया है। इसमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर्च ऑपरेशन शुक्रवार सुबह से ही जारी था। उधर अनंतनाग में भी गुरुवार को 2 की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। पूरी घाटी और पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
2 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
हालात के चलते हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। द्रास-कारगिल हाईवे भी बंद हो गया है। यहां हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद रहीं। जम्मू एयरपोर्ट से 13 उड़ानें रद्द रहीं। माता वैष्णो देवी चॉपर सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन
3 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जवाहर टनल के पास वीरवार की देर शाम हिमस्खलन की चपेट में पुलिस पोस्ट आ गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। एसएसपी कुलगाम हरमीत सिंह के अनुसार बचाव कार्य व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है।
4 of 5
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल इस कार्य में लगे हुए हैं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सौंदबरारी मागाम में हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया।
पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया था। दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भाग इलाके के कोकरबाग में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को पुलिस ने बचाया। गांदरबल जिले के कंगन के खान मोहल्ला से पुलिस ने 22 परिवारों के 124 लोगों को सुरक्षित निकाला। बांदीपोरा में ट्रांसमिशन टावर ध्वस्त हो गया।