जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में वीरवार को भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। जवाहर टनल के पास पुलिस पोस्ट के हिमस्खलन की चपेट में आने से 10 पुलिसकर्मी लापता हैं। अनंतनाग में तीन की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। पूरी घाटी और पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचे पर असर पड़ा है। जम्मू-कश्मीर के कुल 22 में से 16 जिलों में अगले 24 घंटों में बर्फीले तूफान की चेतावनी स्नो एंड एवलांच स्टडीज इस्टेवलिशमेंट की तरफ से जारी की गई है। सोलह जिलों में अनंतनाग, बांडीपोरा, बारामूला, बडगाम, गांदरबल, कुलगाम और कारगिल जिलों के अलावा पुंछ, राजोरी, रामबन, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर और लेह जिला शामिल है।
विज्ञापन
2 of 9
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
पस्सियां गिरने तथा बर्फबारी से फिसलन के चलते हाईवे दूसरे दिन भी बंद रहा, जिससे सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। द्रास-कारगिल हाईवे भी बंद हो गया है। यहां हिमस्खलन की चपेट में एक वाहन आया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित हैं। खराब मौसम की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद रहीं। जम्मू एयरपोर्ट से 13 उड़ानें रद्द रहीं। माता वैष्णो देवी चॉपर सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन
3 of 9
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर जवाहर टनल के पास वीरवार की देर शाम हिमस्खलन की चपेट में पुलिस पोस्ट आ गया। इसमें 10 पुलिसकर्मी फंस गए, जबकि 10 अन्य पुलिसकर्मी सुरक्षित है। एसएसपी कुलगाम हरमीत सिंह के अनुसार बचाव कार्य व्यापक पैमाने पर चलाया जा रहा है। सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल इस कार्य में लगे हुए हैं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के सौंदबरारी मागाम में हिमस्खलन में एक मकान पूरी तरह दब गया। पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर परिवार के चार सदस्यों को बचा लिया, जबकि एक ने दम तोड़ दिया।
4 of 9
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में भाग इलाके के कोकरबाग में हिमस्खलन में फंसे 30 नागरिकों को पुलिस ने बचाया। गांदरबल जिले के कंगन के खान मोहल्ला से पुलिस ने 22 परिवारों के 124 लोगों को सुरक्षित निकाला। बांदीपोरा में ट्रांसमिशन टावर ध्वस्त हो गया। खराब मौसम के कारण जम्मू से जाने वाली 13 उड़ानें वीरवार को रद्द रहीं। बारिश और कम रोशनी के कारण कारण उड़ानों को रद्द किया गया। इसमें इंडिगो की चार, स्पाइस जेट की चार, गो एयर-एक, एयर इंडिया की तीन और विस्तारा एयर लाइन की एक उड़ानें रद्द रही। इन्हें श्रीनगर जाना था।
विज्ञापन
5 of 9
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
दो गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया
बारामुला के शीरी गांव में बर्फबारी के कारण रास्ता बंद हो जाने से एक गर्भवती को परिजनों ने भारी बर्फबारी के बीच 10 किमी तक कंधे पर रखकर अस्पताल पहुंचाया। कंगरुसा में भी एक गर्भवती को पुलिस ने तीन फुट बर्फबारी के बाद भी वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
6 of 9
rainfall in jammu
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में 29 मिमी बारिश
जम्मू शहर में ही पिछले 12 घंटों में 29.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है। श्रीनगर में 24.4 मिलीमीटर पानी बरसा है। राज्य में दस सेंटीमीटर से लेकर चार फुट तक बर्फबारी होने से भी जन जीवन पर व्यापक असर पड़ा है।
विज्ञापन
7 of 9
jammu srinagar highway jam
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर वाहनों की 20 किमी लंबी कतार लगी
जवाहर टनल के बाहर भारी बर्फबारी और रामबन के कई इलाकों में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद रहा। इस कारण उधमपुर व आसपास के इलाकों में रोके गए वाहनों की 20 किमी लंबी कतार लग गई है। पर्यटन स्थल पटनीटाप में डेढ़ और नत्थाटाप में तीन फुट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। इसके साथ ही चिनैनी, सुद्धमहादेव, मानतलाई, लाटी, पट्टनगढ़ में भी बर्फबारी हुई है। युगधार, लद्दाधार, देराटाप, शिवगढ़ धार, स्योजधार में भी बर्फ की मोटी परत जम चुकी थी। मां वैष्णो देवी भवन पर भी बर्फबारी हुई है और हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। डोडा, किश्तवाड़ और भद्रवाह में भी बर्फबारी का क्रम जारी है। जम्मू शहर समेत पूरे जिले में दिन भर जमकर बारिश हुई और सड़कों पर जलभराव होने से जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। राजोरी जिले में बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। जम्मू संभाग के राजोरी जिले के बुद्धल, थन्नामंडी और पुंछ जिले के मंडी और सूरनकोट के पर्वतीय इलाकों में डेढ़ फुट से तीन फुट तक बर्फबारी हुई है। कठुआ जिले की बनी, लोहाई मल्हार, सरथल आदि इलाकों में भी डेढ़ फुट तक बर्फबारी हुई है।
8 of 9
snowfall
- फोटो : अमर उजाला
आज से सुधरेगा मौसम
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार आठ फरवरी से रियासत के मौसम में सुधार की संभावना है। हालांकि कुछ एक इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम स्थापित
भारी बर्फबारी को देखते हुए घाटी सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू करने की हिदायत दी गई है।