भारत का ताज कहलाने वाले जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग इन दिनों एक विदेशी जोड़े की शादी को लेकर सुर्खियों में है। आस्ट्रेलियाई जोड़े ने 8500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुलमर्ग में शादी रचाई। यहां की बर्फीली वादियां इस जोड़े की शादी का प्रतीक बनी।
विज्ञापन
2 of 5
australia couple married in kashmir
- फोटो : अमर उजाला
गुलमर्ग चर्च के पादरी वीनू कौल ने बताया कि छह महीने पहले इस आस्ट्रलियाई जोड़े ने एक स्थानीय होटल को संपर्क कर कहा था कि वह गुलमर्ग स्कीइंग के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वह वहीं अपनी शादी भी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
australia couple married in kashmir
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद होटल प्रबंधन ने उनसे संपर्क किया। उन्होने जोड़े को कानूनी दस्तावेज साथ लाने को कहा। वीरवार को क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ इस शादी को अंजाम दिया गया।
4 of 5
australia couple married in kashmir
- फोटो : अमर उजाला
टिम रॉबर्ट्सन और केट हैमिल्टन 30 सदस्यीय ग्रुप के साथ गुलमर्ग में स्कीइंग करने आए हुए हैं। यह सभी लोग इस शादी में शामिल हुए।