कश्मीर घाटी में आतंकियों ने लगातार तीसरे दिन सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। श्रीनगर के बाहरी इलाके पंथा चौक में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पहले से घात लगाए आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Kashmir
- फोटो : PTI
इसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि पांच जवान सहित सात घायल हुए हैं। इसमें एक स्थानीय गाड़ी का चालक और बच्ची शामिल हैं। घटना के बाद मची भगदड़ का फायदा उठाते हुए आतंकी मौके से भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर ने ली है।
विज्ञापन
3 of 5
Kashmir
- फोटो : PTI
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक में आतंकियों द्वारा जम्मू से श्रीनगर की ओर आ रहे सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया। इस हमले में करीब आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें 92 बेस अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। हमले में द्रंग्बल पांपोर की जैनब (10 वर्ष) भी घायल हुई है।
4 of 5
Kashmir
- फोटो : PTI
उसे पैर में गोली लगी है जिसे श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल ले जाया गया है। सीआरपीएफ प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि आतंकियों द्वारा सीआरपीएफ के काफिले पर घात लगा कर हमला किया गया। हमले में छह जवान घायल हुए थे जिनमें से एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसकी शिनाख्त बसप्पा के रूप में हुई है। यह जवान उस काफिले का हिस्सा थे जिसे लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए श्रीनगर लाया गया है।
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। घटना के बाद हाईवे तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। हर आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।