श्रीनगर के बाहरी इलाके में शनिवार को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए हैं। हमले के बाद आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। काफिला उत्तरी कश्मीर से श्रीनगर आ रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
army
- फोटो : Amar Ujala
घटना श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र बेमिना की है जहां दोपहर करीब 1:10 बजे श्रीनगर-बारामुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेवीसी अस्पताल के करीब सेना के काफिले पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 5
army
- फोटो : Amar Ujala
दो से तीन की संख्या में बताए जा रहे आतंकी सड़क पार पहले से घात लगाए थे। फायरिंग की चपेट में काफिले की आखिरी की कुछ गाड़ियां आ गईं। हमला होते ही काफिला राजमार्ग पर रुक गया। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते आतंकी मौके से भाग निकले।
4 of 5
army
- फोटो : Amar Ujala
सेना के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि यह काफिला उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी से श्रीनगर की ओर आ रहा था।
इसमें घायल हुए तीन जवानों का इलाज सेना के 92 बेस अस्पताल में चल रहा है। हमले के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ़ के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। आस पास के इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ा गया।