फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, श्रीनगर से भी ठंडा रहा कटड़ा, देखिए तस्वीरें

Mon, 30 Sep 2019 12:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
मौसम के करवट लेते ही जम्मू संभाग के कई इलाके कश्मीर घाटी से भी ठंडे हो गए हैं। लगातार दूसरे दिन की बारिश से कटड़ा का तापमान श्रीनगर से कम रिकॉर्ड किया गया। वहीं संभाग के भद्रवाह में रविवार का तापमान पहलगाम से भी कम दर्ज हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
रविवार को जम्मू में 6.7 मिलीमीटर पानी बरसा। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू में 17 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कटड़ा में 2.9 मिलीमीटर और बनिहाल में दो मिलीमीटर बारिश हुई है। जम्मू में मूसलाधार बारिश से निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन

3 of 5
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
हालांकि दोपहर तक मौसम साफ हो गया और जन जीवन पर बारिश का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। कटड़ा में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
 

4 of 5
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू संभाग में भद्रवाह में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि पहलगाम से भी ठंडा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश ने बदला मौसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें