फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: फ्लाईओवर और दीवारों पर अद्भुत चित्रकारी दिखा रहे हैं कलाकार, तस्वीरों में करें घाटी का दीदार

Mon, 14 Jun 2021 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
फ्लाईओवर और दीवारों पर कला का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से घाटी के युवा कलाकारों को कश्मीर में आर्ट गैलरी के अभाव के बीच अपने हुनर को सार्वजनिक स्थानों पर पेश करने का मौका पहली बार मिला। यहां के कलाकार फ्लाईओवर, दीवारों और सब-वे पर चित्रों के जरिये अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। एक ओर यहां के कलाकार इस अवसर से काफी खुश हैं वहीं उनकी मांग यह भी है कि बाकी जगहों की तरह कश्मीर में भी आर्ट गैलरी खोली जाए। अधिकारियों के अनुसार यह एक प्रयास है कलाकारों को मौका देने का और साथ ही बाहरी राज्यों से यहां आने वाले लोगों के सामने अपनी संस्कृति को पेश करने का।

कश्मीर के कलाकारों को अपनी कला लोगों तक पहुंचाने में काफी दिक्कतें पेश आती हैं, क्योंकि घाटी में आर्ट गैलरी का अभाव है। स्थानीय कलाकारों के अनुसार वह अपनी कला को सामने नहीं रख पाते हैं, लेकिन स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने स्थानीय कलाकारों को पहली बार ऐसा मौका प्रदान किया जिसके जरिये वह फ्लाईओवर, दीवारों और सब-वे पर अपनी कला दिखा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
फ्लाईओवर और दीवारों पर कला का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
स्थानीय कलाकार मोहम्मद सिद्दीक ने बताया कि हमें काफी खुशी हो रही है कि अपनी कला को सामने रखने का मौका मिला है। वह पेंटिंग बना रहे हैं और लोग इसे देखकर काफी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लाईओवर और दीवारों पर कला का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
सिद्दीक ने कहा कि पेंटिंग एक कला है जो खुदा का दिया हुआ तोहफा है।

4 of 5
फ्लाईओवर और दीवारों पर कला का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि कश्मीर में कोई आर्ट गैलरी नहीं है, जबकि लद्दाख में आर्ट गैलरी है। इसके चलते यहां के छात्र जो आर्ट पढ़ते हैं, अपने काम को कहीं भी नहीं दर्शा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्लाईओवर और दीवारों पर कला का प्रदर्शन - फोटो : बासित जरगर
सिद्दीक ने कहा कि हम सरकार से गुजारिश करते हैं कि वह इस तरफ ध्यान दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें