फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल, महत्वपूर्ण संस्थानों की बढ़ायी गई सुरक्षा, तस्वीरें

Mon, 05 Aug 2019 02:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में अनिश्चितता व अफरातफरी के माहौल के बीच महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अमरनाथ यात्रियों व पर्यटकों के घाटी छोड़ने के फरमान के बाद पूरी वादी में परेशान लोग पेट्रोल, गैस सिलेंडर व अन्य जरूरी सामानों के लिए दुकानों की कतार में नजर आए। बड़ी मात्रा में सुरक्षबलों की तैनाती से किसी अनहोनी की आशंका के चलते लोग खौफजदा हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य खतरों की आशंका वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। ये सुरक्षा बल पिछले सप्ताह यहां पहुंचे थे। श्रीनगर में सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, हवाई अड्डे, केंद्र सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। शहर में आने वाली सड़कों पर बैरीकेड लगाए गए हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर के सर्वाधिक आतंक प्रभावित जिले अनंतनाग के पहलगाम में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। चार दिन पहले ये सड़कें श्रद्धालुओं और पर्यटकों से आबाद थीं परंतु अब यहां सन्नाटा नजर आ रहा है। पहलगाम के होटल खाली पड़े हैं। विदेशी पर्यटकों को भी लौटना पड़ा है।

 

4 of 6
जम्मू कश्मीर में अनिश्चितता-अफरातफरी का माहौल - फोटो : अमर उजाला
होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस साल काफी अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी परंतु अचानकर इस फैसल ने उनकी आशाओं पर पानी फेर दिया। वर्ष 2010 में भी घाटी में अशांति थी लेकिन उस समय भी इस तरह की एडवाइजरी जारी नहीं की गई थी। 2016 में बुरहान वानी के मारे जाने के बाद भी ऐसा कदम नहीं उठाया गया था। आज पेट्रोल पंपों के बाहर लम्बी लाइन देखने को मिल रही है। किराने की दुकानों पर भी यही हाल है।


 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
राज्य में बने हालात को देखते हुए रविवार को सुरक्षा बलों ने पुंछ और राजोरी में मार्च किया। इसमें आरएएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी के साथ ही पुलिस के जवान भी शामिल रहे। पुंछ में आरएएफ के जवानों को देखकर लोगों में थोड़ी उत्सुकता का माहौल दिखाई दिया। राजोरी में हुए फ्लैग मार्च से भी लोग सकते में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय सेना के जवान
आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह रविवार को डीआईजी राजोरी-पुंछ रेंज विवेक गुप्ता के साथ विशेष हेलीकाप्टर से पुंछ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर पुंछ के हालात पर चर्चा की। करीब एक बजे आईजीपी पुंछ पुलिस लाइन में उतरे इसके उपरांत आईजी सहित सभी अधिकारी पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहां करीब एक घंटा तक उनके बीच हालात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। करीब तीन बजे आईजीपी जम्मू लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें