फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ जम्मू-कश्मीर, तस्वीरों में देखें कुछ इस तरह से चप्पे-चप्पे पर है जवानों की नजर

Sun, 04 Aug 2019 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
छावनी में तब्दील हुआ जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर घाटी में चल रहे तनाब के चलते चौकसी बढ़ाई गई है। जगह-जगह शहर में नाके लगाए गए हैं। नाकों में वाहनों की चेकिंग हो रही है। इसके अलावा पहले की अपेक्षा नाकों में जवानों की संख्या बढ़ाई गई है। हालात यह है कि आने जाने वाला हर वाहन चेक हो रहा है। संदिग्ध लोगों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस जवान पैदल गश्त भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
छावनी में तब्दील हुआ जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी मंदिर के अलावा जम्मू शहर में वाबे बाली माता, आप शंभू के अलावा अन्य मंदिरों को कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है। श्रद्धालुओं को भी चेकिंग के बाद ही मंदिरों में माता के दर्शन कराए जा रहे हैं। वैष्णो देवी मंदिर में भी पहले की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। यहां पर सीआरपीएफ के अलावा पुलिस बल सेवाएं दे रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
छावनी में तब्दील हुआ जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन में ज्यादा संख्या में जवान तैनात किए गए हैं। यहां पर सेना का सामान भी उतरता है। इस कारण भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां पर किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के अंदर आने की इजाजत नहीं है।

4 of 5
छावनी में तब्दील हुआ जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा तवी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में भी पुलिस बल बढ़ाया गया है। पुलिस शाम के समय गश्त के दौरान संदिग्धों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छावनी में तब्दील हुआ जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मोबाइल वैन के माध्यम से भी गश्त कर रही है। इस दौरान संदिग्ध दिखने पर पुलिस थाने भी व्यक्तियों को लाया जा रहा है। तवी नदी पुल पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां पर पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। यहां पर भी वाहनों को चेकिंग के लिए रोका जा रहा है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी पुलिस बल बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें