जम्मू कश्मीर के विभिन हिस्सों से आए 179 जवान मंगलवार को भारतीय सेना का हिस्सा बने। दिलों में देश के प्रति सद्भाव और देश प्रेम का जज्बा लिए इन जवानों ने देश की सेवा करने की शपथ ली। वहीं सेना के अनुसार सेना में लगातार जम्मू कश्मीर के युवाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन
2 of 6
army
- फोटो : PTI
श्रीनगर में स्थित जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री (जेएकेएलआई) के बाना सिंह परेड ग्राउंड में मंगलवार को आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान 179 जवान भारतीय सेना का हिस्सा बने। राज्य के विभिन्न हिस्सों से संबंध रखने वाले इन युवाओं द्वारा जेएकेएलआई रेजिमेंटल सेंटर में 11 महीने की कड़ी ट्रेनिंग प्राप्त की और एक रंगरूट से वीर जवान में परिवर्तित होकर सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 6
army
- फोटो : PTI
सेना की जेएकेएलआई में शामिल हुए यह जवान राज्य के विभिन्न हिस्सों से संबंध रखते हैं और देश प्रेम के चलते वह भारतीय सेना का हिस्सा बने। पासिंग आउट परेड की सलामी मेजर जनरल सोमनाथ झा (एक कोर के चीफ ऑफ़ स्टाफ) ने ली, जिन्होंने सेना में शामिल हुए इन जवानों को बधाई दी और राष्ट्र के प्रति नि स्वार्थ सेवा देने पर जोर दिया।
4 of 6
army
- फोटो : PTI
इस अवसर पर मेजर जनरल सोमनाथ झा ने जम्मू-कश्मीर से और अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य के सभी क्षेत्रों और धर्मों से आये निडर सैनिकों को उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह देश के प्रति अपनी नि:स्वार्थ सेवा दें। उन्होंने राज्य के युवाओं के लिए एक प्रेरणा होने के लिए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 6
army
- फोटो : PTI
पासिंग आउट परेड के बाद देश की सेवा की शपथ लेने वाले इन जवानों के सीने आज गर्व से चौड़े हो रहे थे और उन्हें काफी खुशी महसूस हो रही थी। रंगरूट से जवान बने यह जवान अपने सपनों को साकार होता देख खुश थे। उनके अनुसार वह हर समय हर स्थिति में अपनी देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इतना ही नहीं इन जवानों के अभिभावक भी गर्व महसूस कर रहे थे। इस अवसर पर कईं सैन्य अधिकारी और इन जवानों के अभिभावक और रिश्तेदार मौजूद रहे।
परेड के बाद मेजर जनरल सोमनाथ झा ने मेधावी रंगरूटों को पुरस्कार से नवाजा, जिन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। कश्मीर के अनंतनाग के रंगरूट ईशान हुसैन खान को बेस्ट इन फायरिंग के लिए चेवांग रिंचेन मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि बांदीपुरा के रंगरूट आमिर मंज़ूर को बेस्ट इन ड्रिल के लिए बाना सिंह मेडल से सम्मानित किया गया।