महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल अपराजिता का आगाज किया है। इसके तहत बुधवार को जम्मू शहर के दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। स्कूल की छात्राओं को संदेश दिया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खुद के सशक्तीकरण के लिए भी प्रयास करने होंगे। उन्हें अपने शोषण के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्हें साबित करना होगा कि वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान परिदृश्य में उन्हें आत्मरक्षा की बेहद जरूरत है। इसी कड़ी में उन्हें आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। यही नहीं, छात्राओं को जूडो, कराटे और फेंसिंग की ट्रेनिंग भी दी गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
4 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को खुले माहौल की जरूरत
कार्यक्रम के जरिये संदेश दिया गया कि महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर हक हर क्षेत्र में मिलने चाहिए। उन्हें बंदिशों में रखना बेमानी है। उन्हें खुला माहौल देने की जरूरत है। उन्हेें अपने बारे में खुद फैसले लेने की आजादी मिलनी चाहिए। घर की चारदीवारी में रखना उनके साथ अन्याय होगा। बंदिशें टूटेंगी तो ही वह बुलंदियों पर पहुंच सकती हैं। देश की कई महिलाओं ने ऐसा कर दिखाया है।
विज्ञापन
5 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
"देश को विकसित करने लिए महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए। महिला सशक्तीकरण के लिए लैंगिक समानता जरूरी है। भविष्य में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।"-सलोनी आनंद, प्रधानाचार्य, दीवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
6 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
"हर लड़की को आत्मरक्षा का ज्ञान होना चाहिए ताकि कहीं बाहर जाने पर उसे किसी की मदद की जरूरत न पड़े और वे अपनी रक्षा खुद कर सकें।" -अक्षिता, छात्रा
विज्ञापन
7 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
"आत्मरक्षा की बहुत जरूरत है। हर लड़की को खुद की रक्षा करना जरूर आना चाहिए।" -विदूषी, छात्रा
8 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
"आत्मरक्षा आजकल हर लड़की के लिए जरूरी है। हर माता-पिता को अपनी लड़कियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देनी चाहिए।"-दीक्षा, छात्रा
9 of 10
aprajita jammu
- फोटो : अमर उजाला
"अमर उजाला की यह पहल बहुत सराहनीय है। राज्य सरकार का कर्तव्य बनता है कि वे आत्मरक्षा ट्रेनिंग को अनिवार्य करे।" -पूनम, शिक्षिका
"शोषण के खिलाफ लड़कियां घर पर भी नहीं बता पातीं। यह ट्रेनिंग लड़कियों का मनोबल बढ़ाती है। इससे लड़कियां खुल कर अपनी परेशानियों के बारे में बात कर सकती हैं।"-कोमल गुप्ता, स्कूल की ट्रेनर