फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anantnag Rajouri Election: जम्मू कश्मीर की आखिरी सीट पर मुकाबला कड़ा, देखें मतदान की तस्वीरें

Sat, 25 May 2024 08:29 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

Anantnag Rajouri Election: परिसीमन में नई बनाई गई अनंतनाग-राजोरी सीट पर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है।
विज्ञापन
1 of 6
अनंतनाग लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
परिसीमन में नई बनाई गई अनंतनाग-राजोरी सीट पर शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। पूरे निर्वचन क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीजफायर के बीच भी सीमावर्ती इलाकों में सीमा पार से गोलाबारी के खतरे और आकस्मिकताओं से निपटने के लिए कम मोबाइल सिग्नल वाले मतदान केंद्रों पर सैटेलाइट फोन और विशेष उपकरणों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

2 of 6
अनंतनाग लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर की पांच सीटों में से आखिरी सीट पर चुनाव रोचक होने के साथ सुरक्षा के नजरिए से चुनौतीपूर्ण भी है। राजोरी-पुंछ क्षेत्र में हाल ही में चार आतंकी घटनाएं हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अनंतनाग में वोटिंग के लिए जुटे मतदाना - फोटो : फीदा हुसैन
निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। 

4 of 6
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा चुनाव - फोटो : डीपीआईआर
18 विधानसभा क्षेत्रों में फैले निर्वाचन क्षेत्र में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव आयोग ने संसदीय क्षेत्र में 2,338 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 18.36 लाख से अधिक मतदाता हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
अनंतनाग लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
राजोरी जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि राजोरी जिले के 542 मतदान केंद्रों में से 278 संवेदनशील हैं, जबकि 45 एलओसी के पार से सीधी गोलाबारी की रेंज में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनंतनाग लोकसभा चुनाव - फोटो : बासित जरगर
पुंछ जिले के 171 मतदान केंद्रों में से 55 एलओसी के पास स्थित हैं। राजोरी के डीसी ने बताया कि जिले में 5 गांव एलओसी और फेंसिंग के बीच आते हैं। दुर्घटना की स्थिति में हाई स्कूल सायर और मिडिल स्कूल मकरी के मतदाताओं को बंकरों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें