फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी से रोते हुए बोली शहीद अशरफ की बेटी, मेरे पापा को कौन वापस लाएगा, मेरे सपनों को पूरा...

Wed, 21 Oct 2020 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
anantnag encounter - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह मंगलवार को पुलिस के अन्य आला अधिकारियों के साथ शहीद पुलिस इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भट के अनंतनाग के चांदपोरा (बिजबिहाड़ा) स्थित उनके घर परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान शहीद की एक बेटी बिलख पड़ी तो डीजीपी ने भाव विभोर होते हुए उसे गले लगा लिया। 
विज्ञापन

2 of 6
शहीद अशरफ के परिवार से मिले डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
तभी बेटी ने पूछा...अब मेरे पिता को कौन वापस, कौन मेरे सपनों को पूरा करेगा। इसे सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। डीजीपी ने परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया। सोमवार को आतंकी हमले में शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अशरफ के घर पर मातम का माहौल था। दूर- दूर से लोग उनके घर अफसोस करने पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 6
शहीद की बेटी से बात करते हुए डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मंगलवार को परिवार के साथ उनका दुख सांझा करने पहुंचे। डीजीपी ने वहां मौजूद उनकी बेटियों और बुजुर्ग पिता मोहम्मद रमज़ान भट से भी मुलाकात की और उनके साथ उनका दुख साझा किया।
 

4 of 6
शहीद अशरफ के परिवार से मिले डीजीपी - फोटो : अमर उजाला
बेटी को डाक्टर बनाना चाहते थे अशरफ
 शहीद इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ  भट की दो बेटियां आलिया व तौसीफ  तथा एक बेटा माजिद है। इसके अलावा उनके परिवार में उनकी पत्नी और बीमार पिता और बुजुर्ग मां भी है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि शहीद इंस्पेक्टर अशरफ अपनी बेटियों को डॉक्टर बनाना चाहता था जबकि एक बेटी हाल ही में नीट की परीक्षा में भी बैठी थी। डीजीपी के समक्ष आईजी कश्मीर ज़ोन विजय कुमार, डीआईजी एसकेआर अतुल गोयल और एसएसपी अनंतनाग संदीप चौधरी भी थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद अशरफ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि आतंकवादियों ने सोमवार की शाम जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ भट्ट की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह नमाज पढ़ने के बाद पिता से मिलने जा रहे थे। घर के बाहर ही अज्ञात आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं अशरफ वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े, और हमलावर वहां से भाग निकले। गोलियां चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद अशरफ का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष अब तक पुलिस के 20 जवान शहीद
इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों मे अब तक पुलिस के 20, सीआरपीएफ़ के 21 और सेना के सेना 15 जवान शहीद हुए हैं। सेना के अधिकतर जवान एलओसी पर शहीद हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें