फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार श्रद्धालुओं को देना होगा अधिक किराया, साथ ही ये अहम बात अवश्य जान लें

Sun, 12 Jul 2020 05:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बाबा अमरनाथ - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बार अधिक किराया देना होगा। प्रदेश में यात्री किराये में तीस प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद बस से जम्मू से बालटाल तक का सफर बढ़ाया गया है। पिछले वर्ष हाईटेक-सुपर डिलक्स बस का किराया 775 रुपये था जो तीस प्रतिशत बढ़ने के बाद 1007 हो गया है। वहीं डिलक्स बस का पिछले वर्ष 637 रुपये किराया था जो अब 828 रुपये हो गया है, सेमी डिलक्स का किराया पिछले वर्ष 548 रुपये था जो अब बढ़कर 712 रुपये हो गया है। बालटाल मार्ग तक हाईटेक-सुपर डिलक्स,  डिलक्स और सेमी डिलक्स बसें चलेंगी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रदेश भर में तैयारियां जोरों पर है। वहीं, कोविड-19 संक्रमण के बीच यात्रियों को स्वस्थ यात्रा करवाना प्रदेश सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगी। श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा देने की जिम्मेदारी मुख्य तौर पर जेकेएसआरटीसी की होगी। इसके लिए जेकेएसआरटीसी ने एक्शन प्लान तैयार किया है। प्रतिदिन 20 सेमी डिलक्स, डिलक्स, हाई टेक सुपर डिलक्स बसों से यात्रियों को भेजा जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू रेलवे स्टेशन के लिए वर्तमान में एकमात्र ट्रेन चल रही है। ऐसे में सड़क मार्ग से ज्यादातर यात्रियों के आने का अनुमान है। प्रदेश सरकार ने अभी तक अंतरराज्यीय और जिले की बसों का परिचालन शुरू नहीं किया है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहन प्रदेश की सीमा में नहीं आ सकेंगे।



 

4 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बाहरी राज्यों से सड़क मार्ग से आने वालेे यात्री उक्त वाहन से लखनपुर तक ही आ सकेंगेे। यहां से उन्हें जेकेएसआरटीसी की बसों से ही यात्री निवास भगवती नगर तक लाया जाएगा। इन स्थितियों में जेकेएसआरटीसी पर यात्रियों का काफी दबाव रहेगा। जरनल मैनेजर ऑपरेशनल जम्मू स्वर्ण सिंह ने कहा कि हमने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिदिन यात्रा के साथ 20 के करीब बसें जाएंगी। यह बसें जीपीएस से लैस होंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
उधर, अमरनाथ यात्रा 2020 पर संशय भी बरकरार है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है। इसमें जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे यात्रा ट्रैक से जुड़े कई स्थान संवेदनशील हो सकते हैं। यात्रा को 21 जुलाई को शुरू किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक यात्री पंजीकरण पर फैसला नहीं हो पाया है। जबकि इस तिथि के मुताबिक यात्रा के लिए दस दिन शेष बचे हैं। यात्रा की तिथि को लेकर कोई अधिकारी नहीं बोल रहा है।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त से पहले हो सकता है बड़ा हमला, पाकिस्तान ने रची साजिश, निशाने पर ये लोग    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें