जम्मू के आधार शिविर में लंगर के लिए लगी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को आधार शिविर से वापस लौटा दिया गया है।उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी पंकज त्रिपाठी को शनिवार के जत्थे से पवित्र गुफा के दर्शन के लिए जाना था। वह साथियों के साथ आधार शिविर में रहने के बजाय किसी के घर में 1200 रुपये किराया देकर कमरे में रुके थे। सुबह पता चला कि जत्था नहीं जाएगा तो मायूस हो गए। कहा कि जत्था नहीं जाने से निराशा तो है, लेकिन आर्थिक तंगी भी होगी। जब तक यात्रा बहाल नहीं होगी, मजबूरन किराये के कमरे में ही रुकना पड़ेगा, क्योंकि आधार शिविर में अब श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। ऐसी ही स्थिति उन सभी श्रद्धालुओं को है, जो किराये के कमरे में रुके हैं।