फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: कुलगाम में बादल फटा, अमरनाथ यात्रा रुकी, कल जम्मू संभाग में भारी बारिश के लिए अलर्ट

Fri, 07 Jul 2023 03:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बादल फटने की घटना समाने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
Rain in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को मौसम बिगड़ा हुआ है। खराब मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। उधर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिले में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Rain in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
वहीं, जम्मू संभाग के पुंछ, राजोरी, रामबन और श्रीनगर समेत घाटी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि, जम्मू शहर में अभी बादल छाए हुए हैं। लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Rain in Srinagar - फोटो : बासित जरगर
कुलगाम के गुद्दर इलाके में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पहचान अब्दुल हमीद खान के रूप में हुई है। वह कृषि के लिए खेत जा रहा था, इसी दौरान आसमानी बिजली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

4 of 5
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
कल जम्मू में भारी बारिश की चेतावनी,  9 तक बिगड़ा रहेगा मौसम

जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में शनिवार को भारी बारिश की हो सकती है। वहीं, कश्मीर में कई क्षेत्रों में भी बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, बिगड़े मौसम के चलते श्री अमरनाथ यात्रा प्रभावित हो सकती है। प्रदेश में 9 जुलाई तक मौसम बिगड़ा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dal Lake Srinagar - फोटो : बासित जरगर
जलस्तर बढ़ने से नदी-नाले उफान पर रहेंगे। ऐसे में इनके किनारे ना जाने की सलाह दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन, चट्टानों के टूट कर पत्थर गिरने की आशंका है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई संपर्क मार्ग पर अवरुद्ध हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की अपडेट को देख कर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें