फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: बालटाल और पहलगाम की वादियों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, आप भी देखें तस्वीरों में रंग

Sun, 02 Jul 2023 04:27 PM IST
विमल शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 9
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

अमरनाथ यात्रियों के लगातार जत्थे के पहुंचने के साथ कश्मीर घाटी गुलजार हो गई है। रविवार सुबह से ही भक्त बाबा बर्फानी के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक दिखाई दिए। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से जत्थे को पवित्र गुफा की ओर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रीनगर से करीब 112 किलोमीटर दूर बालटाल आधार शिविर के दोमेल में सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

दोमेल के मेन गेट पर श्रद्धालु लंबी कतार में पवित्र गुफा की ओर बढ़ने के लिए हरी झंडी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनका कहना था कि वह खुशकिस्मत हैं कि जत्थे के साथ दर्शन के लिए जा रहे हैं। मुंबई से आईं प्रियंका ने कहा, पहली बार दर्शन करने जा रही। अभी तक का अनुभव काफी अच्छा है। दर्शन को लेकर काफी उत्सुकता है। राजस्थान के चितौड़गढ़ से आए अरुण कुमार ने कहा, मैने 16 साल पहले पहलगाम के रास्ते यात्रा की थी।

विज्ञापन

3 of 9
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर
अब पहली बार बालटाल के रास्ते दर्शन करने जा रहा हूं। पहले जत्थे का हिस्सा बनकर काफी खुशी हो रही है। सुरक्षाबलों और श्राइन बोर्ड द्वारा बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।  पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार एहतियातन कई जगहों पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इस बीच पहलगाम के नुनवान आधार शिविर से भी पहलगाम एक्सिस के नोडल अधिकारी पीयूष सिंघला और जिला उपायुक्त फखरुद्दीन हामिद ने अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को आगे की ओर रवाना किया। वहां भी भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

4 of 9
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

इस बार यात्रा मार्ग सुगम, भक्त बोले- नहीं आ रही कोई परेशानी

अमरनाथ यात्रा को सुगम बनाने के लिए बॉर्डर रोड आर्गेनाईजेशन (बीआरओ) द्वारा यात्रा मार्ग का चौड़ीकरण किया गया है। इस बार पहले जत्थे का हिस्सा बने यात्रियों ने बीआरओ द्वारा किए कार्यों की सराहना की। मुंबई से आए विश्वास कुमार ने कहा कि वह 12 वर्षों से आ रहे हैं। इस बार दोमेल से ही ट्रैक चौड़ा मिला है। यह काफी अच्छा है जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 9
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : बासित जरगर
वहीं संगीता देवी ने बताया कि छठी यात्रा है। पहले दोमेल से ही भीड़ शुरू हो जाती थी, लेकिन अब ट्रैक इतना चौड़ा किया गया है कि यात्रियों, घोड़े वालों और पालकी वालों सभी को सुविधा होगी। बीआरओ के एक अधिकारी ने कहा, अमरनाथ यात्रा के ट्रैक को 4 फीट से 12 फीट तक चौड़ा किया गया है, जबकि बह गए पुलों सहित 8 नए पुलों का भी निर्माण किया गया है। फिसलने वाली हैंड ड्रिल से सुरक्षा प्रदान करने के अलावा, रिटेनिंग वाल्स, साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिन्होंने पहली बार पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों मार्गों पर लगाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 9
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : बासित जरगर

संभागीय आयुक्त 100 पर्यटकों से यात्रा अनुभव का लें फीडबैक 

अमरनाथ यात्रियों एवं अन्य पर्यटकों की आवाजाही के संबंध में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि इन सभी को सुविधा प्रदान की जाए। किसी पर अनुचित प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरओपी के संदर्भ में समय अनुशासन का पालन एसओपी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने पहलगाम और सोनमर्ग आदि के पर्यटक स्थानों सहित सभी आधार शिविरों में इन समय के बारे में पर्याप्त जागरूकता पर जोर दिया।

विज्ञापन

7 of 9
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : बासित जरगर
दोनों संभागीय आयुक्तों को 100 पर्यटकों से उनके यात्रा अनुभव के बारे में आरएएस फीडबैक लेने का निर्देश दिया। उन्होंने जम्मू से नगरोटा, दोमेल, उधमपुर, नाशरी टनल, रामबन, बनिहाल, नवयुग टनल, काजीगुंड, मीरबाजार, खानबल, संगम, पंपोर जैसे प्रमुख मोड़ पर श्रीनगर पहुंचने तक यातायात की प्रति घंटा गति को रिकॉर्ड करने के लिए कहाे। आरएफआईडी आधारित पंजीकरणों का सख्ती से अनुपालन करना, यात्री वाहनों की भीड़भाड़ पर प्रतिबंध के अलावा कचरा संग्रहण और स्वच्छता के सभी उपाय करना शामिल है। 

8 of 9
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : बासित जरगर

 तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था बाबा के दर्शन के लिए रवाना

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने  के लिए 4903 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार को जम्मू के आधार शिविर से रवाना हुआ। तीस जून को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के पहले दल को हरी झंडी दिखाने के बाद अब तक कुल 12807 तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल - फोटो : बासित जरगर
62 दिवसीय यात्रा के पहले दिन 8000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा में पूजा-अर्चना की। जो दोनों मार्गों (पहलगाम और बालटाल) से पहुंचे थे। यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 379 महिलाओं और 226 साधुओं सहित 2557 श्रद्धालु 104 वाहनों में पहलगाम के लिए रवाना हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें