फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2019: गुफा से आई दुर्लभ तस्वीर, देशभर के शिवभक्तों की बढ़ सकती है चिंता

Thu, 01 Aug 2019 03:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
amarnath cave latest photo - फोटो : अमर उजाला
बाबा अमरनाथ की गुफा से आई तस्वीर देशभर के शिवभक्तों की चिंता बढ़ा सकती है। यह तस्वीर 30 जुलाई को कैमरे में कैद की गई थी। शिवलिंग का घटता आकार दर्शन के लिए कतारों में लगे शिवभक्तों के लिए निराशा का विषय है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आपको बता दें कि यात्रा 1 जुलाई को शुरू हुई थी जोकि 15 अगस्त को समाप्त होगी। अब तक 3.40 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा अमरनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, इलाके में भारी बारिश भी दर्शनार्थियों के लिए बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भारी बारिश की आशंका के चलते प्रशासन ने यात्रा को 31 जुलाई से 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया है।

4 of 5
अमरनाथ यात्री - फोटो : अमर उजाला
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से गुरुवार को यात्रियों के जत्थे को घाटी के लिए नहीं भेजा गया। इससे संभाग के विभिन्न हिस्सों में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। जम्मू और श्रीनगर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई हिस्सों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिर रहे हैं। यात्रा रूट पर रामबन और बनिहाल इलाका अधिक प्रभावित है। हाल ही में हुई भारी बारिश से पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर फिसलन और कीचड़ बढ़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ यात्री - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की एडवाइजरी और मौजूदा ट्रैक की स्थिति को देखते हुए यात्रा को अगले कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया है। भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के चलते यात्रियों को आगे-जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अमरनाथ यात्रियों को ठहराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें