प्रादेशिक सेना का मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी अगले दो सप्ताह तक 19 किलो वजन के साथ आम सैनिकों की तरह गश्त ड्यूटी करते नजर आएंगे। उनकी तैनाती उग्रवाद प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोरा में की गई है।
बुधवार को वह अपनी जिम्मेदारियों को अंजाम देने के लिए उग्रवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित दक्षिण कश्मीर के आवंतीपोर में तैनात सेना की टुकड़ी में शामिल हुए हैं। वह 15 अगस्त तक अपनी 106 टीए बटालियन (पैराट्रूपर) के साथ रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि ले. कर्नल धोनी बुधवार को यहां पहुंच कर उनकी यूनिट में शामिल होकर ड्यूटी शुरू कर दी है। उनकी यूनिट विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में इस इलाके में तैनात है। धोनी के अनुरोध पर पिछले सप्ताह सेना मुख्यालय ने उनकी सेवाओं को मंजूरी दी थी।
टीए सेना का हिस्सा
प्रादेशिक सेना का एक हिस्सा हैं। इसकी भूमिका नियमित सेना को स्थानीय गतिविधियों से मुक्त करना और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने और आवश्यक सेवाओं के रखरखाव में नागरिक प्रशासन की सहायता करना है।