फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

विज्ञापन
1 of 9
कश्मीर में निरंतर हो रही बर्फबारी श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शुभ संकेत है। श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा सहित बालटाल और पहलगाम के पहाड़ों पर सफेद चादर बिछी हुई है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

2 of 9
इन इलाकों में जनवरी 2015 के मुकाबले इस बार अब तक अधिक बारिश/बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो फरवरी-मार्च में भी अगर मौसम ऐसा रहता है तो इस साल पवित्र हिमलिंग का आकार 18 से 20 फुट तक हो सकता है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

3 of 9
गुफा के पास बर्फबारी और तापमान दोनों ही अनुकूल हैं। देर से हो रही बर्फबारी बाबा बर्फानी का आकार बढ़ाने के लिए फायदेमंद होगी। मौसम का मिजाज अमरनाथ यात्रा के हित में नजर आ रहा है।

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

4 of 9
मौसम विभाग श्रीनगर के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2014 में पहलगाम में न के बराबर बर्फबारी हुई थी, लेकिन दिसंबर 2015 में 31.8 मिलीमीटर बारिश/बर्फबारी दर्ज की गई। इसी तरह वर्ष 2015 में जनवरी में 30.7 मिमी., फरवरी में 255.2, मार्च में 304 और अप्रैल में 227 मिमी. बारिश/बर्फबारी हुई।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

5 of 9
वर्ष 2016 के जनवरी में पिछले साल के मुकाबले 14 अंक की बढ़ोतरी के साथ 44.4 मिमी. बारिश/बर्फबारी हो चुकी है। इससे साफ है कि फरवरी, मार्च, अप्रैल माह में भी मौसम मेहरबान रहेगा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

6 of 9
पहलगाम में लगातार रात का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। बालटाल और पवित्र गुफा के आसपास के हिस्सों में भी पारा शून्य से नीचे है। जिससे हिमलिंग देर तक विराजमान रह सकते हैं। पिछले साल करीब 14 फुट तक बाबा बर्फानी बने थे।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

7 of 9
इस बार आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा 48 दिन की होगी। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार अभी तक पहलगाम, बालटाल में पिछले सीजन के मुकाबले अच्छी बर्फबारी हुई है। यहां 4-5 फीट तक बर्फबारी हो चुकी है।

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

8 of 9
फरवरी, मार्च, अप्रैल में भी अगर हालात ऐसे रहते हैं तो बाबा बर्फानी का आकार विशाल होना स्वाभाविक है। छह फरवरी से मौसम दोबारा खराब हो रहा है और इसका असर दस फरवरी तक रहेगा।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: इस बार 18 फुट से भी बड़े हो सकते हैं बाबा बर्फानी

9 of 9
इसमें अमरनाथ गुफा, पहलगाम, बालटाल सहित अन्य पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। बाबा बर्फानी का विशाल आकार बनने से भक्तों को आखिर तक उनके दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। वर्ष 2015 में चली 58 दिन की यात्रा में 3.52 लाख यात्रियों ने भोले के दरबार में हाजिरी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें