फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Jammu: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस डिवाइडर पार कर पलटी, 35 से अधिक छात्र घायल; Video

Sat, 20 Dec 2025 08:44 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

हादसे में घायल छात्रों को तुरंत उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायल छात्रों को एआईआईएमएस जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
जम्मू में पलटी स्कूल बस - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र में शनिवार को रिंग रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक से लौट रही एक निजी स्कूल की बस डिवाइडर पार कर पलट गई, जिससे कम से कम 35 से अधिक स्कूली छात्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

2 of 4
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों के अनुसार, यह बस निजी स्कूल प्रगवाल अखनूर के छात्रों को पिकनिक से वापस ला रही थी। अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।
विज्ञापन

3 of 4
क्रेन से सीधी की गई बस - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल छात्रों को तुरंत उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ गंभीर रूप से घायल छात्रों को एआईआईएमएस जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य को नजदीकी अस्पतालों में उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
इसी बस में सवार थे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों की स्थिति पर प्रशासन नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें