25 नवंबर साल 2003 दिन मंगलवार, भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि संघर्षविराम पर एक सप्ताह चली बैठक के बाद अंतिम रूप दिया गया है। बैठक में भारत और पाकिस्तान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे। मंत्रालय ने बताया कि 450 मील लंबी एलओसी, इंटरनेशनल बॉर्डर और सियाचिन ग्लेशियर पर भी संघर्षविराम समझौता लागू होगा। समझौते से दो दिन पहले पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री मीर जफरुल्ला खान जमाली ने ईद के मौके पर संघर्षविराम की पेशकश की थी।