सोमवार को कटड़ा में हुए हेलिकाप्टर हादसे के बाद मंगलवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इंवेस्टिगेटिंग ब्यूरो (एएआईबी) की तीन सदस्यीय टीम ने घंटों घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
PICS: क्रैश चॉपर का निरीक्षण करने पहुंची एएआईबी टीम
2 of 6
क्षतिग्रस्त हेलिकाप्टर की बारिकी से जांच की। एक अन्य टीम हेलिपैड की स्थिति का जायजा लेती रही। इस सब के बीच मंगलवार को भी हेलिकाप्टर सेवाएं पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
PICS: क्रैश चॉपर का निरीक्षण करने पहुंची एएआईबी टीम
3 of 6
इंस्पेक्टर राम चंद्रण के नेतृत्व में एएआईबी की टीम ने घटनास्थल पर दोपहर करीब बारह बजे जांच शुरू की। इस दौरान श्राइन बोर्ड और पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद थी।
PICS: क्रैश चॉपर का निरीक्षण करने पहुंची एएआईबी टीम
4 of 6
यह टीम क्षतिग्रस्त हेलिकाप्टर के हर पुर्जे की बारिकी से जांच करती देखी गई। हालांकि इस टीम ने दुर्घटना के करणों के संबंध में अभी कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन हेलिकाप्टर के गिद्ध से टकराने के संकेत जरूर मिले हैं।
विज्ञापन
PICS: क्रैश चॉपर का निरीक्षण करने पहुंची एएआईबी टीम
5 of 6
एएआईबी की ही एक अन्य तीन सदस्यीय टीम ने विशाल चौधरी के नेतृत्व में इसी दौरान हेलिपैड पर डेरा डाले रखा। विभिन्न इंतजामों की भी बारिकी से जांच की।
PICS: क्रैश चॉपर का निरीक्षण करने पहुंची एएआईबी टीम
6 of 6
हेलिकाप्टर दुर्घटना के कारणों की जांच के मद्देनजर मंगलवार को पशु चिकित्सक डॉ. संदीप कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर हेलिकाप्टर की चपेट में आए गिद्ध का पोस्टमार्टम किया।