फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 11
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में एक चॉपर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से महिला पायलट समेत सात की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वाले छह श्रद्धालुओं में चार जम्मू और दो दिल्ली के थे।
विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

2 of 11
आशंका जताई जा रही है कि बाज के हेलीकाप्टर से टकराने से दुर्घटना हुई। सोमवार को दोपहर 12:55 बजे कालिका नगर में नए बस स्टैंड के लिए चयनित स्थल पर दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर गिरा।

विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

3 of 11
डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद घटना की जांच कराने और सिंगल इंजन हेलीकाप्टर का मामला उठाने का आश्वासन दिया। डीसी सुषमा चौहान ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

4 of 11
अचानक लोगों की नजर आसमान में आग की लपटों से घिरे तथा धुआं निकलते हेलीकाप्टर की ओर गया तो चारो ओर से शोर होने लगा।
विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

5 of 11
थोड़ी ही देर में हेलीकाप्टर नए बस स्टैंड के लिए चयनित स्थान के पास गिर पड़ा।
विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

6 of 11
सूचना पाकर तत्काल प्रशासनिक अधिकारी तथा दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

7 of 11
फौरन आग पर काबू पाया गया। इसके बाद हेलीकाप्टर से शवों को निकालने का काम शुरू हुआ।

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

8 of 11
बताते हैं कि शव इतनी बुरी तरह झुलस गए थे कि उनकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल था। दुर्घटनास्थल से लगभग 20-25 फीट दूर पर बाज पक्षी का रक्तरंजित पंख मिला था।

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

9 of 11
मरने वालों में महिला पायलट दिल्ली की सुमिता विजयन (मूल निवासी हैदराबाद), जम्मू के घो मन्हासा के अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी वंदना व पुरखू दोमाना निवासी भांजा महेश्वर सिंह तथा त्रिकुटा नगर के आरनजीत सिंह शामिल हैं।

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

10 of 11
इसके साथ ही दिल्ली के रोहिणी निवासी सचिन सोलंकी व उनकी छह साल की बेटी अक्षिता की भी दुर्घटना में मौत हो गई। सचिन अपने पिता, पत्नी, बेटे तथा सास-ससुर के साथ दर्शन पूजन के लिए आए थे। अर्जुन तथा वंदना की शादी इसी महीने 18 तारीख को हुई थी। अर्जुन एयरफोर्स में तैनात था।  
विज्ञापन

कटरा हेलीकॉप्टर हादसे की द‌िल दहला देने वाली तस्वीरें

11 of 11
इससे पहले भी हुई है दुर्घटनाएं
- जुलाई 1988 में सांझी छत में हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सवार की मौत
- 30 जनवरी 2001 को सेना का चेतक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त। इसमें ब्रिगेडियर रमन सहगल, दो पैरा कमांडो तथा पायलट और को-पायलट समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।
- 30 दिसंबर 2012 को कटड़ा में पवनहंस हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें सात लोग घायल हो गए थे। हेलीकाप्टर को इमरजेंसी लैंडिंग के जरिये उतारा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें