कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के महजगुंड गांव में 25-26 जनवरी को बर्फीले तूफान में सेना के तीन ढांचे बर्फ में दब गए। इसमें 9 जवान थे। इसके थोड़े समय बाद गुरेज सेक्टर के ही नीरू में जेसीओ के नेतृत्व में निकली 11 सदस्यीय पेट्रोलिंग पार्टी भी बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
kashmir rescue
- फोटो : AMAR UJALA
दोनों जगह बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीणों, सैन्य जवानों और एवलांच एक्शन टीम के प्रशिक्षित सदस्यों का अमला बचाव और राहत कार्य में जुट गया।
विज्ञापन
3 of 5
kashmir rescue
- फोटो : AMAR UJALA
महजगुंड से छह जवानों को कुछ घंटों बाद ही जीवित निकाल लिया गया। तीन जवानों के शव मिले। नीरू इलाके में किसी को भी जिंदा नहीं बचाया जा सका। जेसीओ सहित ग्यारह जवानों के शव निकाल लिए गए।
4 of 5
avalanche
- फोटो : FILE PHOTO
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार बर्फीले तूफान से आई तबाही वाले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। गुरेज सेक्टर में कुल चौदह जवानों के शव बरामद हुए हैं। कोई भी जवान लापता नहीं है।