फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी: भैरो बाबा के मंदिर पर पहुंचना होगा आसान, शुरू होने जा रही है ये बड़ी सेवा

Sat, 28 Jan 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
VAISHNO DEVI - फोटो : FILE PHOTO
माता वैष्णों देवी के दर्शन को जाने वाले यात्रियों के लिये अब भैरों मंदिर के दर्शन को जाने का सफर आसान होने जा रहा है । 
विज्ञापन

2 of 9
vaishno devi - फोटो : Amar Ujala
कटरा के पास त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णों के मंदिर के दर्शन को आने वाले लोगों के लिये भैरों मंदिर के जाने के लिये रोप-वे की सेवा मार्च-अप्रैल में शुरु होने जा रही है ।
विज्ञापन

3 of 9
रोप वे
भवन से भैरों घाटी के बीच रोप-वे की सेवा मार्च-अप्रैल से शुरु होगी । इस रोप वे से हर घंटे 800 यात्री सफर कर सकेंगे ।

4 of 9
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : File Photo
वैष्णों देवी मंदिर के मुख्य भवन से दो किमी की दूरी पर स्थित भैरों मंदिर के दर्शन के बिना वैष्णों देवी यात्रा को अधूरा माना जाता है ।
विज्ञापन

5 of 9
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
भैरों घाटी स्थित भैरों मंदिर की समुद्र तल से ऊंचाई 6619 फीट है । वैष्णों देवी मंदिर से 2 किमी दूरी पर स्थित इस मंदिर के दर्शन के लिये खड़ी चढ़ाई करके जाना पड़ता है 
विज्ञापन

6 of 9
वाई-फाई - फोटो : DEMO PHOTO
वैष्णों देवी यात्रियों के लिये वाई-फाई सेवा भी शुरु की जानी है । इस बारे में संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसियों से बातचीत भी शुरु हो गयी है । 
विज्ञापन

7 of 9
vaishno devi - फोटो : file photo
साथ ही भूस्खलन रोकने के लिये भी कई अत्याधुनिक मशीनों को लगाया जाना तय हुआ है जिससे पहाड़ोें के अंदर की हलचल का पता लगाया जा सके ।

8 of 9
vaishno devi - फोटो : FILE PHOTO
ऩेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रॉक मैकेनिक औऱ आईआईटी की मदद से मंदिर के रास्ते पर 33 खतरनाक स्थानों की पहचान हुई है । इन स्थानोॆं पर भूस्खलन होने के खतरे के मद्देनजर एहतियातन रॉक बैरियर लगाये जाने की योजना है 
विज्ञापन

9 of 9
vaishno devi - फोटो : File Photo
मंदिर तक के 16 किमी तक के रास्ते पर मोटे शेड भी लगाये गये हैं जिससे भूस्खलन की स्थिति में यात्रियों का बचाव हो सके 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें