फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: लगातार बर्फबारी के बीच गुरेज में सेना ने ऐसे चलाया फंसे सैनिकों का रेस्क्यू ऑपरेशन

Sat, 28 Jan 2017 05:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
kashmir rescue - फोटो : AMAR UJALA
कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर के महजगुंड गांव में 25-26 जनवरी को बर्फीले तूफान में सेना के तीन ढांचे बर्फ में दब गए। इसमें 9 जवान थे। इसके थोड़े समय बाद गुरेज सेक्टर के ही नीरू में जेसीओ के नेतृत्व में निकली 11 सदस्यीय पेट्रोलिंग पार्टी भी बर्फीले तूफान की चपेट में आ गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kashmir rescue - फोटो : AMAR UJALA
दोनों जगह बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ग्रामीणों, सैन्य जवानों और एवलांच एक्शन टीम के प्रशिक्षित सदस्यों का अमला बचाव और राहत कार्य में जुट गया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
kashmir rescue - फोटो : AMAR UJALA
महजगुंड से छह जवानों को कुछ घंटों बाद ही जीवित निकाल लिया गया। तीन जवानों के शव मिले। नीरू इलाके में किसी को भी जिंदा नहीं बचाया जा सका। जेसीओ सहित ग्यारह जवानों के शव निकाल लिए गए।
 

4 of 5
avalanche - फोटो : FILE PHOTO
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार बर्फीले तूफान से आई तबाही वाले इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। गुरेज सेक्टर में कुल चौदह जवानों के शव बरामद हुए हैं। कोई भी जवान लापता नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जरूरत हुई तो हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है। - फोटो : Demo Pic
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सोनमर्ग में बर्फ में दबकर सेना के मेजर अमित सागर की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें