आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में आधी रात के बाद से पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलाबारी में दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों की मौत हो गई।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
4 of 16
दो दर्जन से अधिक गांववाले जख्मी हुए हैं। जीएमसी जम्मू में भर्ती 14 घायलों में से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
5 of 16
पाकिस्तानी रेंजरों ने इस बार भी सरहदी गांवों के घरों को निशाना बनाते हुए मोर्टार दागे।
विज्ञापन
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
6 of 16
इस बार गोलाबारी की रेंज इतनी व्यपाक थी कि पाकिस्तानी गोले सीमा से तीन किलोमीटर दूर बसे गांवों के भी बीचोंबीच गिर रहे थे।
विज्ञापन
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
7 of 16
गोलाबारी के चलते सीमांत गांवों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाक रेंजरों को मुंहतोड़ जवाब दिया।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
8 of 16
पाकिस्तानी सेना दावा कर रही है कि उसके छह नागरिकों की मौत हुई है और 46 जख्मी हैं।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
9 of 16
सनद रहे कि 50 साल पहले आज के ही दिन 1965 में भारत-पाक युद्घ की शुरूआत हुई थी।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
10 of 16
माना जा रहा है कि भारत के हाथ अपने दो आतंकी जिंदा लग जाने से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान आतंकियों की नई खेप को घुसपैठ कराने की साजिश के तहत यह गोलाबारी कर रहा है।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
11 of 16
ताजा गोलाबारी ने सईं खुर्द, जौड़ा फार्म, किशनपुर, नवां पिंड हरना, चंदू चक, अब्दुल्लियान आदि गांवों को अपनी चपेट में लिया है।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
12 of 16
रात 12 बजे से शुरू हुई गोलाबारी तड़के तीन बजे एकाएक बहुत तेज हो गई। पाकिस्तान द्वारा इन गांवों पर 100 से ज्यादा मोर्टार दागे गए।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
13 of 16
सुबह नौ बजे तक गोलाबारी रुक-रुककर जारी थी। इसमें दर्जनों मवेशियों की भी जान गई। पाकिस्तान केवल अगस्त महीने में ही 55 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
14 of 16
फायरिंग के घायलों के जीएमसी पहुंचने के बाद चीखोपुकार मच गई। एकाएक पंद्रह घायलों को जीएमसी लाया गया। अधिकतर की टांगों पर गहरे घाव हुए थे। इनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
पाक फायरिंग की दिल दहला देने वाली तस्वीरें
15 of 16
सुबह छह बजे से ही घायलों के जीएमसी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। घायलों में एक परिवार के छह लोगों को जीएमसी लाया गया था। इसके अलावा मखनद्दीन के परिवार के चार लोग घायल होकर जीएमसी लाए गए हैं।
फायरिंग की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस सक्रिय हो गई। जीएमसी चौकी के पुलिस कर्मियों ने भी पहले ही तैयारी कर ली थी। घायलों को इमरजेंसी तक पहुंचाने में मदद की गई।