उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सैन्य कैंप पर फिदायीन हमले में एक कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए। पांच अन्य जवान घायल हुए हैं, जिनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो पाकिस्तानी आतंकियों को भी मार गिराया गया है।
विज्ञापन
2 of 7
encounter
- फोटो : PTI
जानकारी के अनुसार तड़के साढ़े चार बजे हथियारों से लैस आतंकियों ने पंगजाम इलाके में स्थित आर्टिलरी हेडक्वार्टर 155 फील्ड रेजीमेंट सैन्य कैंप पर हमला बोल दिया। पहले तो उन्होेंने ग्रेनेड दागे और फिर अंधाधुंध फायरिंग की। हमले की सूचना मिलते ही जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से जबर्दस्त फायरिंग होती रही। इस आतंकी हमले में कैप्टन समेत तीन जवान शहीद हो गए।
विज्ञापन
3 of 7
encounter
- फोटो : PTI
जवाबी फायरिंग में दो आतंकी मार गिराए गए। शहीद कैप्टन आयुष यादव निवासी-डिफेंस कालोनी, जालमऊ-कानपुर के रहने वाले थे। दो अन्य सूबेदार भूप सिंह गुज्जर (खेरला, दौसा राजस्थान) और नायक भूटा वेंकटा रमन्ना (अरिवानिपल्लम, आंध्र प्रदेश) भी शहीद हुए हैं।
4 of 7
encounter
- फोटो : PTI
घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस जगह हमला हुआ है, वह सेना का आर्टिलरी बेस है। यह एलओसी के बिल्कुल करीब है।
विज्ञापन
5 of 7
encounter
- फोटो : PTI
पंजगाम कैंप के सीओ सौरभ जोशी ने बताया कि हमला सुबह साढ़े चार बजे हुआ। 35-40 मिनट तक चली मुठभेड़ में दो विदेशी आतंकी ढेर किए गए। मारे गए आतंकियों से तीन एके 47 रायफल, ग्रेनेड, मैग्जीन तथा मैप बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
6 of 7
encounter
- फोटो : PTI
इसके साथ ही खाने-पीने की सामग्री भी मिली है, जिस पर पाकिस्तान की मुहर है। इससे माना जा रहा है कि आतंकी पाकिस्तानी हैं।
उन्होंने बताया कि हथियारों की बरामदगी से ऐसा लगता है कि हमले में एक अन्य आतंकी भी शामिल रहा है जो मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। इसके लिए आसपास के जंगलों में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे इलाके में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।