वीरवार को कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में देश के दुश्मनों से लोहा लेते शहीद हुए सेना के जवानों को शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
2 of 5
TRIBUTES
- फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर के बादामी बाग कैंटोन्मेंट में आयोजित शहीदों के श्रद्धांजलि समारोह में सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के तमाम अधिकारी और जवान शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 5
TRIBUTES
- फोटो : Amar Ujala
श्रद्धांजलि सभा में कुपवाड़ा में देश की हिफाजत के लिए जान देने वाले जांबाज सैनिकों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
4 of 5
TRIBUTES
- फोटो : Amar Ujala
इस सभा में सेना के कैप्टन रैंक ऑफिसर आयुश यादव, नायक बीवी रमाना और सूबेदार भूप सिंह गुर्जर को अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के मुताबिक शहीदों को अंतिम विदाई देने के बाद इनके पार्थिव शरीर को इनके घरों के लिए रवाना किया जाएगा।
गौरतलब है कि 27 अप्रैल को कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के दौरान कैप्टन आयुश यादव समेत सेना के दो अन्य जवान आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे। इन सूरमाओं ने अपनी बहादुरी के बल पर कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर हमले की साजिश में आए दो आतंकियों को मार गिराया था।