तहसील मरमत के अंतर्गत बाड़ी मरमत से डोडा की ओर आ रहा एक टेंपो (जेके02टी-9479) सुबह करीब सवा आठ बजे खिलैनी के निकट कलौता क्षेत्र में 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे के समय आटो में 19 लोग सवार थे। खाई में गिरते समय दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
2 of 6
accident
- फोटो : Amar Ujala
एक महिला शकीला बेगम (50) पत्नी मोहम्मद इकबाल वानी निवासी घंडगल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल युवक मुमताज अहमद (25) पुत्र अब्दुल अजीज निवासी बटौत ने जीएमसी रेफर करते समय दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक मुमताज पीएचडी कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
accident
- फोटो : Amar Ujala
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी 15 घायलों को खाई में से निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल डोडा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 6 को सड़क मार्ग से जबकि 8 को हेलीकाप्टर से जीएमसी जम्मू भेजा गया।
4 of 6
accident
- फोटो : Amar Ujala
डोडा के विधायक ने अस्पताल प्रबंधन से घायलों का ठीक से उपचार और देखभाल करने के लिए कहा। वे घायलों से मिलने के लिए जीएमसी भी गए। जम्मू रेफर करते समय हादसे में घायल मुमताज अहमद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
accident
- फोटो : Amar Ujala
हादसे की वजह ओवरलोडिंग माना जा रहा है। जिस समय हादसा हुआ उसमें कुल 19 लोग सवार थे। दो लोगों ने टेंपो से कूदकर अपनी जान बचाई।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला आयुक्त डोडा भूपिंद्र कुमार भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए रेड क्रास कोटे में से कानून के मुताबिक जो भी संभव होगा सहायता राशि मुहैया करवाई जाएगी।