देश के अलग-अलग पुलिस बैंड की धुनों की गूंज पुलिस मैदान के चारों तरफ गूंजी। मंगलवार को गुलशन ग्राउंड मैदान पर 19वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता शुरू हुई। 23 पुलिस बल टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 32 महिलाओं सहित 1448 सदस्य प्रतियोगिता में शिरकत करने पहुंचे हैं। झारखंड पुलिस बैंड एक मात्र ऐसा बैंड है, जिसमें सभी सदस्य महिलाएं हैं। इस बैंड की सभी ने तारीफ की।
विज्ञापन
2 of 6
band jammu
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू कश्मीर पुलिस बैंड की टीम ने डुग्गर गीत रौसलियां रौसलियां धारां की धुन पर मार्च निकाला। इसमें कुछ धुन बूमरो बूमरो गाने की भी ली गईं। राज्यपाल के सलाहकार विजय कुमार मुख्य अतिथि थे। डीजीपी दिलबाग सिंह सहित कई अन्य सीनियर पुलिस अफसर मौजूद रहे। जम्मू कश्मीर दूसरी बार इसकी मेजबानी कर रहा है। वर्ष 2002 में श्रीनगर में इसका आयोजन हुआ था। इस बार जम्मू में हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
band jammu
- फोटो : अमर उजाला
पांच से नौ फरवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सेंट्रल पुलिस फोर्स बैंड बोर्ड की तरफ जजों की विशेष टीम प्रतियोगिता में जज बन कर आई हैं। इसमें सेना को दो रिटायर अफसर भी शामिल हैं। सबसे पहले आंध्र प्रदेश के पुलिस बैंड ने परेड मार्च किया और जम्मू कश्मीर की टीम ने इसका अंत किया। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस की डेयर डेविल्स की टीम ने बाइक पर परेड मार्च में हिस्सा लिया।
4 of 6
band jammu
- फोटो : अमर उजाला
यह टीमें ले रहीं हिस्सा
जेके पुलिस, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, तमिलनाडू, पंजाब, असम, तेलंगाना, ओडिशा, कर्नाटक, बीएसएफ, असम राइफल, एसएसबी, सीआरपीएफ, मध्य प्रदेश पुलिस, राजस्थान, सीआईएसएफ आदि टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
band jammu
- फोटो : अमर उजाला
शुक्र है जज नहीं हूं
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विजय कुमार ने कहा कि शुक्र है कि मैं यहां जज के रूप में नहीं हूं। सभी पुलिस बैंड ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। सब इतने अच्छे लग रहे हैं कि किसी को परखना उनके वश की बात नहीं। पुलिस बैंड हर एक फोर्स की महत्वपूर्ण हिस्सा है। वह अपने पूरे पुलिस कार्यकाल में सिर्फ तीन बार ही इसका हिस्सा बन सके थे। जब उनको पुलिस बैंड प्रतियोगिता देखने को मिली। उन्होंने देशभर से आई टीमों का हौसला बढ़ाया।
गुलशन ग्राउंड बहुत खूबसूरत लग रहा है
डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि वह शुक्रगुजार हैं कि पुलिस बैंड बोर्ड ने उन्हें मेजबानी के लिए चुना। सभी टीमें अलग अलग लिबास और रंग में आई हैं। सभी बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। उन्होंने इससे पहले गुलशन ग्राउंड मैदान को कभी इतना खूबसूरत लगते हुए नहीं देखा। कहा कि टीमों को जम्मू में हर एक तरह की सुविधा होगी। झारखंड से आई महिलाओं के बैंड की खासतौर पर तारीफ की। पूरी प्रतियोगिता में सिर्फ झारखंड की तरफ से ही महिला बैंड भेजा गया है।