14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया था। यह उड़ी में हुए आतंकी हमले से भी बड़ा था। हमले में 40 जवान शहीद हो गए। हमला जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाकर किया गया। इस काफिले में 2500 जवान शामिल थे। घटना के लगभग तीन घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही देश के तमाम नेताओं ने इस आतंकी हमले पर आक्रोश प्रकट किया। वहीं इस आतंकी हमले की पाकिस्तान और जैश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी।