फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जांबाजी के जोश के साथ कश्मीर में 126 युवाओं ने ली देश सेवा की शपथ

Thu, 09 Mar 2017 03:05 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
BSF PASSING OUT - फोटो : Amar Ujala
श्रीनगर में प्रशिक्षण को पूरा कर और 126 जवान बीएसएफ में शामिल हो गए हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद प्रभावित इलाकों में लोगों और देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने शपथ ली। बीएसएफ में शामिल हुए जवानों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। 
विज्ञापन

2 of 6
BSF PASSING OUT - फोटो : Amar Ujala
बीएसएफ के आईजी ने कहा कि बीएसएफ किसी भी गतिविधि का जवाब देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में स्थित सब्सिडरी ट्रेनिंग सेंटर (एसटीसी)  हुमहामा में बुधवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में 126 जवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

3 of 6
BSF PASSING OUT - फोटो : Amar Ujala
44 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद यह सभी जवान अब पूर्ण रूप से बीएसएफ में शामिल हो गए। यह जवान देश सुरक्षा में तैनात जवान के साथ मिलकर काम करेंगे। इन जवानों ने देश की सुरक्षा की शपथ ली और कहा कि चाहे स्थिति जो भी हो वह जान की परवाह किए बिना देश के लिए मर मिटने को हर दम तैयार हैं।

4 of 6
BSF PASSING OUT - फोटो : Amar Ujala
परेड की सलामी बीएसएफ के कश्मीर जोन के आईजी एसके सिंह ने ली। उन्होंने बीएसएफ में शामिल हुए सभी जवानों को मुबारकबाद दी। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि बर्फ पिघलने के बाद आतंकियों द्वारा सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों में बढ़ोतरी होती है। 
विज्ञापन

5 of 6
BSF PASSING OUT - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने यह भी कहा कि बीएसएफ द्वारा स्थिति का पूर्ण आकलन कर चौकसी बरती जाती है। हम पूरी तरह से अपनी सीमाओं को सशक्त और महफूज रखने के लिए सक्षम हैं। आईजी बीएसएफ ने कहा कि बीएसएफ हमेशा तैयार रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BSF PASSING OUT - फोटो : Amar Ujala
सीमा पार की हर हरकत का जवाब दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जहां आईबी पर पूरी तरह से जिम्मेदारी उन पर होती है, वहीं एलओसी पर बीएसएफ सेना के साथ मिलकर रक्षा करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें