फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS:100 दिनों में हिंसा के बदतर हालातों में कैसे बदल गई कश्मीर की जिंदगी

Sun, 16 Oct 2016 09:31 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 10
कश्मीर में तनाव के 100 दिन पूरे - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में 8 जुलाई को शुरू हुई हिंसा को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं । इन 100 दिनों में घाटी के लोगों की जिंदगियां एकदम से बदल गई हैं । हिंसक प्रदर्शनों, विरोधों और जूलूसों के बीच कश्मीर के आम इंसान की जिंदगी घरों में सिमट कर रह गई है । घाटी के स्कूलों में लटके तालों के बीच कश्मीर के आम बच्चे आज बिना तालीम अपने घरों की दीवारों में कैद हो जाने को मजबूर हैं । तस्वीरों में देखें कैसे 100 दिन में बिल्कुल बदल गई कश्मीर की जिंदगी : 
विज्ञापन

2 of 10
कश्मीर में तनाव के 100 दिन पूरे - फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में 8 जुलाई को शुरू हुआ तनाव का दौर लगातार 100वें दिन तक जारी है । रविवार को लगातार 100वें दिन घाटी के कई इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं । 
विज्ञापन

3 of 10
कश्मीर में तनाव के 100 दिन पूरे - फोटो : File Photo
घाटी में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के 8 जुलाई को सेना के साथ मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से हिंसा शुरू हुई थी ।

4 of 10
kashmir - फोटो : PTI
हिंसक प्रदर्शनों और विरोध का ये दौर बीते 3 महीनेे से ज्यादा समय से जारी है । इन प्रदर्शनों और विरोध के बीच घाटी में आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है । 
विज्ञापन

5 of 10
kashmir - फोटो : PTI
विरोध और प्रदर्शनों के बीच घाटी में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा कश्मीर के कई इलाकों में पाबंदियां लगाई गई हैं । 
विज्ञापन

6 of 10
कश्मीर में सेना की बड़ी कोशिश - फोटो : File Photo
पाबंदियों के बीच घाटी के कई सरकारी स्कूलों में पढ़ाई लिखाई ठप है । स्कूलों में सिर्फ 40 फीसदी कोर्स पूरा हुआ है जिसके कारण बच्चे बिना पढ़े परीक्षा देने को मजबूर हैं । 
विज्ञापन

7 of 10
kashmir - फोटो : PTI
घाटी में हिंसक प्रदर्शनों के कारण कश्मीर घाटी में परिवहन की व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है । हिंसक प्रदर्शनों के दौरान घाटी में सामान की आपूर्ति करने वाले ट्रकों के चालकों पर कई बार हमले हो चुके हैं । 

8 of 10
श्रीनगर में कर्फ्यू - फोटो : File Photo
हिंसा के कारण कश्मीर घाटी में दुकानों पर ताले लगे हुए हैं और तमाम व्यापारियों को जबरदस्त नुकसान हुआ है ।

9 of 10
kashmir - फोटो : PTI
घाटी में सड़को पर लोगों की आवाजाही उनके निजी वाहनों से ही हो पा रही है । पाबंदियों के कारण घाटी में सार्वजनिक वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से नहीं हो पा रहा है । 
विज्ञापन

10 of 10
kashmir - फोटो : PTI
100 दिन से हो रही हिंसा और प्रदर्शनों के बीच घाटी में 84 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें