अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के तीसरे दिन शुक्रवार को श्रीनगर में बाजार खुल गया है। हालांकि, जेकेएलएफ का गढ़ माने जाने वाले माईसुमा इलाके में शुक्रवार को भी बंद का असर दिखा। यहां दुकानें और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। माईसुमा में यासीन मलिक का घर है और यहां पर उसके कई समर्थ रहते हैं। ऐसे में यहां सुरक्षा के बी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।