फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घाटी में गूंजा जय मां दुर्गा और जय श्रीराम, अबीर-गुलाल से रंगा माहौल, तस्वीरों में देखें उत्सव की रौनक

Fri, 03 Oct 2025 11:43 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर और गांदरबल में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जहां कश्मीरी पंडित और मुस्लिम समुदाय ने साथ मिलकर उत्सव में हिस्सा लिया।लाल चौक पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन और रावण दहन के साथ पर्व की खुशियों को अबीर-गुलाल से रंगीन बनाया गया।
विज्ञापन
1 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : बसित जरगर
इस साल भी घाटी में वीरवार को दशहरे का पर्व धूमधाम सेे मनाया गया। विजयदशमी के शुभ अवसर पर कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति के साथ ही अन्य संगठनों के लोगों ने श्रीनगर सेे लेकर गांदरबल तक देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। दोपहर बाद मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन हुआ। जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। 
विज्ञापन

2 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव - फोटो : बसित जरगर
लाल चौक पर बंगाली समिति के लोगोंं ने गुलाल उड़ाते हुए जुलूस निकालकर बंगाली विधि से देवी की प्रतिमा का विसर्जन किया। जय मां दुर्गा और जय श्रीराम के जयघोष से घाटी गूंज उठी। कश्मीर में दशहरे का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। श्रीनगर और गांदरबल स्थित माता खीर भवानी मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया।

विज्ञापन

3 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : बसित जरगर
कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति 2007 से श्रीनगर में दशहरा उत्सव का आयोजन कर रही है। समिति के मोहित भान ने कहा कि कानून-व्यवस्था बेहतर होने के बाद वह पिछले तीन साल से काफी उत्साह से दशहरा मना रहे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव में इस बार मुस्लिम समुदाय से भी काफी लोग शामिल हुए।

4 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : बसित जरगर
कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति के ही संदीप ने कहा कि सुबह से ही जश्न का माहौल है। हिंदू परिवारों के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोग भी पर्व में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : बसित जरगर
आयोजन को भव्यता देने में उनका प्रमुख योगदान रहा है। वहीं श्रीनगर शहर में लाल चौक वह अगल-बगल के बाजारों में स्थित स्वर्णाभूषण की दुकानोंं पर काम करने वाले बंगाली समुदाय के कारीगरों ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए देवी दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली। जुलूस निकाला।
विज्ञापन

6 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल महिलाएं। - फोटो : बसित जरगर
जय मां दुर्गा के जयघोेष के बीच नाचते-गाते श्रद्धालुओंं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। महिलाओं ने विदेशी पर्यटकों को गुलाल लगाया। बंगाली समिति के सदस्य सुशांत ने बताया कि श्रीनगर शहर में 2024 से अपने पश्चिम बंगाल की तरह दुर्गोत्सव मना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीनगर के लाल चौक पर दुर्गा पूजा उत्सव - फोटो : बसित जरगर
सनातन सभा शिव मंदिर से निकला जुलूस महाराजा बाजार, घंटाघर लालचौक होते हुए मीरा कदल पर जाकर मूर्ति विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए शासन-प्रशासन एवं स्थानीय विधायक के सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें