फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Season’s first snowfall: गुलमर्ग की वादियों में सजी बर्फ की चादर, देखें पहली बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 06 Oct 2025 06:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी होते ही वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं और पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
1 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे घाटी के ऊंचे इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी।
विज्ञापन

2 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
गुलमर्ग की वादी में कंगडूरी और आसपास के इलाकों में सुबह से ही हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। इस ताजा बर्फबारी ने घास के मैदानों, देवदार के जंगलों, छतों और ढलानों को बर्फ की एक पतली सफेद परत से ढक दिया जो एक अलग ही नजारा था।
विज्ञापन

3 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बर्फबारी मौसमी थी और उत्तरी कश्मीर से गुजर रहे एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बदलते परिदृश्य को देखने के लिए बाहर निकलते देखा गया।

4 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
कई पर्यटक घास के मैदानों पर बर्फ के फाहे गिरते हुए तस्वीरें और वीडियो लेते देखे गए।
विज्ञापन

5 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि बर्फबारी से इलाके में नई चहल-पहल आ गई है क्योंकि पर्यटक सड़क किनारे लगी दुकानों पर चाय और नाश्ते का आनंद लेने के लिए रुक गए।
विज्ञापन

6 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
गोंडोला की सवारी का आनंद लेते हुए कई पर्यटक कंगडूरी में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे। पर्यटकों के कई समूह इस दौरान बर्फ में खेलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

7 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
दिल्ली के नजफगढ़ से कश्मीर घूमने आए भूपेंद्र गेहलोत ने कहा कि वह तो कश्मीर घूमने के लिए आये थे।

8 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
रात में गुलमर्ग में रुके हुए थे और सुबह कंगडूरी की पहाड़ियां होटल की खिड़की से सफेद बर्फ की चादर से ढकी हुई देख मन खुश हो गया। हम सभी लोग गोंडोला से यहां आए और इन अधभुद नजारों का मजा ले रहे हैं।

9 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
इस बीच गुड़गांव से आई सीमा डागर ने कहा कि वह अपने आपको खुशकिस्मत समझती हैं कि उन्हें पहली बर्फबारी का आनंद लेने का मौका मिला है।

10 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
उन्होंने कहा कि वह बाकी लोगों से भी कहना चाहती हैं कि वह कश्मीर घूमने आएं और यहां की मेहमाननवाजी का अनुभव करें। कश्मीर एक दम से सुरक्षित है और जैसा बाहर सुनने को मिलता है वैसा यहां कुछ नहीं।

11 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
इस बीच पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग जाने वाली सभी सड़कें खुली हैं और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है हालांकि फिसलन भरी परिस्थितियों के कारण वाहन चालकों को सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है।

12 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
एक पर्यटन अधिकारी ने कहा कि शुरुआती बर्फबारी से स्थानीय व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है और यह शीतकालीन पर्यटन सीजन की एक अच्छी शुरुआत है।
विज्ञापन

13 of 13
गुलमर्ग के कंगडूरी में मौसम की पहली बर्फबारी - फोटो : बसित जरगर
पर्यटन हितधारकों ने भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बर्फबारी एक बार फिर से पटरी से उतरे पर्यटन क्षेत्र को वापिस लाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें