श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज सहित कश्मीर घाटी में कई क्षेत्रों में रविवार को फिर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे धरती के स्वर्ग की नजारा और भी खूबसूरत हो गया है।
विज्ञापन
1 of 10
लाल चौक पर बर्फबारी के बीच सेल्फी लेतीं पर्यटक
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेज सहित कश्मीर घाटी में कई क्षेत्रों में रविवार को फिर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे धरती के स्वर्ग की नजारा और भी खूबसूरत हो गया है। श्रीनगर के लाल चौक, डल झील, हब्बा कदल सहित कई इलाकों में बर्फ की चादर बिछ गई है। बर्फबारी के बीच सैलानी यहां खूब मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
बर्फबारी के बीच शिकारे की सवारी का आनंद लेते सैलानी
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू व आसपास के इलाकों में रविवार को झमाझम बारिश हुई है। कई जगहों पर पानी भर गया है। लोग बारिश के बीच अपने गंत्वयों पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 10
बर्फबारी में सेल्फी लेते हुए
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के राजोरी, नत्थाटॉप, शिवगढ़धार, जुगधार, सियोजधार में भी भारी बर्फबारी के साथ बारिश हुई। इससे शीतलहर बढ़ गई है। बर्फबारी के चलते पर्यटन स्थल सनासर-नत्थाटॉप मार्ग बंद हो गया है।
4 of 10
Snowfall in Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
शनिवार को खराब मौसम के बीच तेज हवाएं चलने से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा प्रभावित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में यात्रा एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
5 of 10
श्रीनगर में बर्फबारी में खेलते हुए सैलानी
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले से ही बंद है।
विज्ञापन
6 of 10
लाल चौक में बर्फबारी का नजारा
- फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी के कारण रामबन और बनिहाल के बीच विभिन्न स्थानों पर सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फिलहाल यातायात के बंद हो गया है।
विज्ञापन
7 of 10
श्रीनगर में बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
रामबन जिले के शेरबीबी के पास फिसलन और मुख्य सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से मार्ग को सिंगल लेन किया गया था। रविवार को फिर पहाड़ी से मलबा गिरने के चलते राजमार्ग बंद हो गया।
8 of 10
Srinagar Snowfall
- फोटो : बासित जरगर
शनिवार को बारिश के कारण रामनगर में डुडू इलाके में एक कच्चा मकान गिर गया। अंदर दो बच्चे सो रहे थे, लेकिन समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।