गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेके श्रीनगर के लाल चौक में आज सुरक्षा बलों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में लोगों की जांच की और वाहनों की भी तलाशी ली। यह अभियान शहर के मुख्य व्यापारिक क्षेत्र लाल चौक में शुरू हुआ और आसपास के इलाकों में भी इसका प्रभाव देखा गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
लालचौक पर सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और बाजारों में तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा बलों के जवानों ने पैदल और वाहन से आने-जाने वाले लोगों की जांच की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। साथ ही, सुरक्षा बलों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कड़ी चौकसी बरती और सुरक्षा के इंतजामों को मजबूत किया।
विज्ञापन
3 of 6
लालचौक पर सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
यह तलाशी अभियान विशेष रूप से इस वजह से अहम था क्योंकि जम्मू-कश्मीर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा उपायों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा बलों ने लोगों से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और बिना किसी डर के अपनी जांच करवाएं, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
4 of 6
लालचौक पर सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
लालचौक पर सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा बलों ने लाल चौक और आसपास के क्षेत्रों में सभी सुरक्षात्मक उपायों को मजबूत किया है और नागरिकों से गणतंत्र दिवस के दिन सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से आयोजित किया जा सके।