sachin tendulkar in kashmir
- फोटो : एजेंसी
कमान पोस्ट सेना के जवानों संग की बातचीत
कुंजर से सचिन तेंदुलकर परिवार सहित बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कमान पोस्ट स्थित अमन सेतु पुल पर पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि मास्टर ब्लास्टर अपने परिवार सहित एलओसी के पास स्थित कमान पोस्ट पर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ समय बिताया और जवानों से बातचीत की। अपने परिवार के साथ तस्वीरें खिचवाईं। फिर यहां से श्रीनगर के लिए रवाना हो हुए। जानकारी के अनुसार वे प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित एक रिसॉर्ट में रात को रुके हैं।