फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirwaiz Umar: जामा मस्जिद में भावुक हुए मीरवाइज, बोले- हम कश्मीर में अमन चाहते हैं, कश्मीरी पंडित घाटी लौटें

Fri, 22 Sep 2023 04:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने कहा कि वे कश्मीर में अमन और शांति चाहते हैं। वे चाहते हैं कि घाटी में कश्मीरी पंडित वापस लौट आएं और पहले की तरह यहां ही रहें।
विज्ञापन
1 of 6
भावुक हुए मौलवी मीरवाइज उमर - फोटो : बासित जरगर
मीरवाइज मौलवी उमर फारूक ने कहा कि वे कश्मीर में अमन और शांति चाहते हैं। वे चाहते हैं कि घाटी में कश्मीरी पंडित वापस लौट आएं और पहले की तरह यहां ही रहें। प्रदेश में शांत और भाईचारा बढ़े। करीब 212 शुक्रवार बीतने के बाद आज कश्मीर के मीरवाइज मौलवी उमर फारूक श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अपने संबोधन के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मीरवाइज उमर के स्वागत में उमड़ा हुजूम - फोटो : बासित जरगर
मीरवाइज उमर के स्वागत के लिए हजारों लोग जामा मस्जिद पहुंचे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल रहीं। जिस ओर भी नजर की गई लोग ही लोग नजर आए। लोगों ने हार-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मीरवाइज मौलवी की एक झलक पाने के लिए भी वह बेताब नजर आए। कई इन यादगार लम्हों को अपने कैमरे में कैद करने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन

3 of 6
Mirwaiz Umar Farooq - फोटो : बासित जरगर
वहीं, लोगों में तो उनके मस्जिद आने पर पर खूब जोश देखा गया, लेकिन मीरवाइज उमर इस दौरान काफी शांत नजर आए। इतना ही नहीं, जामा मस्जिद में जैसे ही उन्होंने कदम रखा तो भावुक हो गए। अपने संबोधन के दौरान भी वह आंखों में आए आँसुओं को रोक नहीं पाए। मस्जिद में उन्होंने करीब दो घंटे बिताए। वहीं, आम लोगों से भी उन्होंने मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया।

4 of 6
Mirwaiz Umar Farooq - फोटो : बासित जरगर
मीरवाइज फारूक ने अपने संबोधन के दौरान कहा, 'हम कश्मीर में अमन और शांति चाहते हैं। हम चाहते हैं कि घाटी में कश्मीरी पंडित वापस लौटें। घाटी में शांति और भाईचारा बढ़े।'
विज्ञापन

5 of 6
मीरवाइज की एक झलक पाने को भी बेताब दिखे लोग - फोटो : बासित जरगर

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, अपनी पार्टी प्रमुख अल्ताफ बुखारी सहित अन्य घाटी के राजनीतिक नेताओं ने मौलवी मीरवाइज उमर फारूक के शुक्रवार की नमाज पढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच मीरवाइज उमर श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पहुंचे। इस दौरान लोगों ने भरपूर जोश के साथ उनका स्वागत किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीरवाइज को देखने के लिए महिलाएं भी घर से बाहर निकलीं - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि मीरवाइज मौलवी उमर फारूक फारूक के बेटे हैं, जिनकी 21 मई 1990 को हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इस साल मई की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मामले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो फरार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आतंकवादी जावेद अहमद भट और जहूर अहमद भट्ट श्रीनगर के निवासी थे। वे 21 मई 1990 को मीरवाइज फारूक की हत्या के बाद से फरार थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें