फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023: श्रीनगर में जन्माष्टमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, लाल चौक पर गूंजा नंद के आनंद भयो...

Thu, 07 Sep 2023 04:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान लाल चौक पर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, राधे-राधे, जय गोपाला के नारे गूंजे। 
विज्ञापन
1 of 6
लाल चौक: जन्माष्टमी पर आयोजित शोभयात्रा - फोटो : बासित जरगर
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व के कश्मीर घाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घाटी के विभिन्न मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। इसके लिए मंदिरों को विशेष तौर पर सजावट की गई। इस अवसर पर श्रीनगर शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ऐतिहासिक लाल चौक पर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, राधे-राधे, जय गोपाला के नारे गूंजे। बड़ी संखाया में स्थानीय कश्मीरी पंडित एवं पर्यटक इसमें शामिल हुए। पुलिस और सुरक्षाबलों ने शोभायात्रा की शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यापक इंतजाम किए।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीनगर में जन्माष्टमी पर निकली शोभयात्रा - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर शहर के हब्बा कदल क्षेत्र में शीतलनाथ, गणपतयार, सोमयार, बटयार और अन्य मंदिरों को रोशनी और झालरों के साथ सजाया गया है। रात को विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाईचारे की परंपरा को जारी रखते हुए भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

3 of 6
लाल चौक: जन्माष्टमी पर आयोजित शोभयात्रा - फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, विभिन्न पार्टी नेताओं और सामाजिक-धार्मिक नेताओं ने लोगों  को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं हैं।  उपराज्यपाल ने कहा कि भगवान कृष्ण भक्ति, अनुशासन, स्थिति-प्रज्ञा, स्वीकृति और नियत कर्म- निर्धारित कर्तव्यों के प्रतीक हैं। भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाने वाले इस पवित्र त्योहार पर हमें खुद को उनकी शाश्वत शिक्षाओं के प्रति समर्पित करके प्रेम, शांति, भाईचारे और करुणा से भरे समाज का निर्माण करना चाहिए। यह त्योहार हमें विकसित जम्मू कश्मीर के लक्ष्य की ओर प्रेरित करे और सभी के लिए शांति और समृद्धि का संदेशवाहक बने।

4 of 6
श्रीनगर जन्माष्टमी 2023 - फोटो : बासित जरगर

5 of 6
श्रीनगर में शोभयात्रा में झूमें भक्त - फोटो : बासित जरगर
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कृष्ण जन्माष्टमी पर लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान कृष्ण की प्रेम, करुणा और धार्मिक शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डाला, जो लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीनगर में जन्माष्टमी - फोटो : बासित जरगर
महबूबा मुफ्ती ने अपने संदेश में कश्मीरी पंडित समुदाय का भी विशेष उल्लेख किया, जो इस अवसर को कश्मीर में 'जरम सतम' के रूप में मनाते हैं। उन्होंने क्षेत्र की विविध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें