फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने की तैयारी: अमरनाथ यात्रा से पहले चला सुरक्षा का ट्रायल रन; देखें मॉक ड्रिल की तस्वीरें

Wed, 25 Jun 2025 04:32 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्री निवास में मॉक ड्रिल का आयोजन कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा  लिया।
विज्ञापन
1 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर के पंथा चौक स्थित यात्री निवास में एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जो आगामी अमरनाथ यात्रा को लक्षित है।
विज्ञापन

2 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
यह मॉक ड्रिल 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा और परीक्षण करने के लिए की गई।
विज्ञापन

3 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
राज्य पुलिस के कई विभागों, जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, एसडीआरएफ, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियों, ने भी इस अभ्यास में भाग लिया।

4 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
मॉक ड्रिल के दौरान एक नकली आतंकी हमले और भगदड़ जैसी आपातकालीन स्थिति को दर्शाया गया, ताकि सभी संबंधित एजेंसियां आपस में समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित प्रतिक्रिया दे सकें।
विज्ञापन

5 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
यात्रा मार्ग पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों और नागरिक निकायों की तैयारियों को परखना था, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया।
विज्ञापन

6 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
अमरनाथ यात्रा पर हर वर्ष लाखों लोग आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन

7 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
हम मॉक ड्रिल करके किसी भी चुनौती से निपटने के लिए हमारी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। 

8 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
मॉक ड्रिल के दौरान यात्री निवास परिसर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था और अभ्यास में सभी कर्मचारियों को शामिल किया गया था।

9 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
फर्जी धमाके, गोलीबारी और घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने जैसे दृश्य दिखाए गए, जिसमें एम्बुलेंस सेवा, दमकल वाहन और क्विक रिएक्शन टीमों ने तेजी से प्रतिक्रिया दी।

10 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
पुलिस ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल्स यात्रा से पहले सभी महत्वपूर्ण पड़ावों और संवेदनशील स्थानों पर निरीक्षण किया जाएगा।

11 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ी दी गई है और तकनीकी निगरानी, जैसे कि सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन और एक्स-रे स्कैनर्स का उपयोग भी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

12 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
इस वर्ष 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होगी और 23 अगस्त तक चलेगी। लाखों लोग बाबा बर्फानी को देखने के लिए पहलगाम और बालटाल रूट से गुफा की ओर चलेंगे।

13 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने और पहचान पत्र साथ रखने की अपील की है।

14 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अगर कोई संदिग्ध कार्य नजर आए तो नजदीकी थाने या पुलिस हेल्पलाइन पर तुरंत सूचित करें। अधिकारी ने कहा कि आपकी सतर्कता से हमारी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। ”
विज्ञापन

15 of 15
अमरनाथ यात्रा से पहले सुरक्षा बलों ने किया मॉक ड्रिल - फोटो : बसित जरगर
सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि मॉक ड्रिल का सफल आयोजन आगामी यात्रा के लिए एक अच्छा संकेत है और कहा कि सभी संबंधित विभाग मिलकर अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें