फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lavender Flowers Harvesting: लैवेंडर की खुशबू से महका कश्मीर, खेतों में दिखी किसानों की मेहनत; देखें तस्वीरें

Mon, 23 Jun 2025 01:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

बिजबिहाड़ा के खेतों में इन दिनों लैवेंडर की कटाई जोरों पर है, जहां किसान और मजदूर मिलकर लैवेंडर की फसल काटने में जुटे हैं।
विज्ञापन
1 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
बिजबिहाड़ा के  खेतों में इन दिनों लैवेंडर की खुशबू बिखरी हुई है।
विज्ञापन

2 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
हर ओर हल्की बैंगनी रंगत और भीनी खुशबू से वातावरण महक उठा है।
विज्ञापन

3 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
खेतों में किसान और मजदूर लैवेंडर के फूलों की कटाई में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

4 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
यह दृश्य न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र के लिए आर्थिक विकास और कृषि नवाचार का उदाहरण भी है।
विज्ञापन

5 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
लैवेंडर की खेती ने पिछले कुछ वर्षों में बिजबिहाड़ा और दक्षिण कश्मीर के अन्य इलाकों में नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन

6 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
पारंपरिक खेती के मुकाबले लैवेंडर की खेती किसानों को अधिक मुनाफा दे रही है।
विज्ञापन

7 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
कटाई के इस मौसम में स्थानीय मजदूरों के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़े हैं।

8 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
खेतों में महिलाएं और पुरुष मिलकर फूलों की तुड़ाई कर रहे हैं, जिन्हें बाद में प्रोसेसिंग यूनिट में भेजा जाता है।

9 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
लैवेंडर से तैयार होने वाला तेल न केवल देश में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छी मांग रखता है। इसका उपयोग इत्र, दवाइयों और कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है।

10 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
किसानों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो इस बार की पैदावार उम्मीद से बेहतर होगी।

11 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
सरकार द्वारा एरोमेटिक मिशन के तहत किसानों को तकनीकी सहायता, बीज और प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जा रहा है।

12 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर में लैवेंडर खेती को बढ़ावा देना पहाड़ी इलाकों की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन

13 of 13
लैवेंडर फूलों की कटाई - फोटो : बसित जरगर
बिजबिहाड़ा की ये लैवेंडर अब सिर्फ खेती नहीं, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी बनती जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें