फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dense Fog Engulfs in Srinagar: कोहरे की चादर में लिपटा श्रीनगर, देखें डल झील की खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 15 Dec 2025 01:31 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 6
श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : बासित जरगर
सोमवार को सुबह के शुरुआती घंटों में श्रीनगर और घाटी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की चादर छा गई। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 4.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : बासित जरगर
पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। लेह में न्यूनतम माइनस 5.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 4.6 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

3 of 6
श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : बासित जरगर
सर्दी के सितम से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं सैलानी कश्मीर की सर्दी का लुत्फ लेने कश्मीर पहुंच रहे हैं। शनिवार और रविवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि बर्फ देखने के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।

4 of 6
श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग के एक कारोबारी लतीफ अहमद का कहना है कि पहलगाम हमले के बाद से जैसे पर्यटन कारोबार की कमर ही टूट गई थी। हालात सामान्य हुए तो पर्यटकों ने आना शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : बासित जरगर
दिल्ली ब्लास्ट के बाद पर्यटकों में बेचैनी तो थी पर वह थमे नहीं। सोनमर्ग के टट्टू चालक रिजवान अहमद ने बताया कि बर्फ के बाद से उम्मीद बढ़ी है। नवंबर में जब पहली बर्फ पड़ी थी तो सैलानी आए थे, अब सर्दी शुरू हो रही है तो उम्मीद है कि पर्यटक बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रीनगर में घना कोहरा छाया हुआ है। - फोटो : बासित जरगर
सुबह कोहरे के बीच डल झील में शिकारे की सैर के बाद दिल्ली से परिवार के साथ आए अंकुर ने बताया कि बेहद शानदार अनुभव है। अब बर्फबारी की खबर के बाद खुश हैं, यह उनकी यात्रा में बोनस की तरह है। आज और बर्फबारी होती है तो कल गुलमर्ग के गंडोला जाने का प्लान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें