श्रीनगर और काजीगुंड में नवंबर में 18 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड टूट गया, कुपवाड़ा में 16 साल का ठंडा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा, जबकि अगले सप्ताह तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 13
श्रीनगर में ठंड इस कदर है कि घर से निकलना मुश्किल है। डल झील पर नाव में कांगड़ी के साथ सफर करते लोग
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में सर्दी ने 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। श्रीनगर और काजीगुंड में वर्ष 2007 के बाद सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में ठंड इस कदर है कि घर से निकलना मुश्किल है। डल झील पर नाव में कांगड़ी के साथ सफर कर रहे लोग।
विज्ञापन
2 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
वहीं कुपवाड़ा में वर्ष 2009 के बाद वीरवार को सबसे ज्यादा सर्दी रही।
विज्ञापन
3 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं काजीगुंड में पारा माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही जिलों में नवंबर माह में सर्दी का 18 साल का रिकॉर्ड टूटा है। वहीं कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां पारे ने 16 साल का रिकार्ड तोड़ा है।
4 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
1-3 दिसंबर को बादल छा सकते हैं। इस एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन
6 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
7 of 13
डल झील पर नाव में कांगड़ी के साथ सफर करते लोग।
- फोटो : बासित जरगर
वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री कम है।
8 of 13
डल झील पर नाव में कांगड़ी के साथ सफर करते लोग।
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है।
9 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था।
10 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।
11 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
माइनस 16.0 डिग्री के साथ जोजिला पास सबसे ठंडामौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग के श्रीनगर एयरपोर्ट पर न्यूनतम पारा माइनस 5.2 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 1.6 डिग्री, पांपोर में माइनस 5.5 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 4.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 5.7 डिग्री
12 of 13
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
बडगाम में माइनस 4.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 5.8 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 4.5 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.8 डिग्री, शोपियां में माइनस 6.5 डिग्री, कुलगाम में माइनस 2.4 डिग्री, गांदरबल में माइनस 3.3 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री, राफियाबाद में माइनस -5.2 डिग्री और जोजिला पास में माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में 8.7 डिग्री न्यूनतम पारा जम्मू संभाग में जम्मू में 8.7 डिग्री, बनिहाल में माइनस 1.5 डिग्री, बटोत में 4.0 डिग्री, कटड़ा में 8.5 डिग्री, भद्रवाह में 0.4 डिग्री, कठुआ में 8.2 डिग्री, उधमपुर में 4.6 डिग्री, रामबन में 4.1 डिग्री, सांबा में 6.9 डिग्री, राजोरी में 2.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 3.4 डिग्री, रियासी में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 8.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 9.5 डिग्री, नुबरा में माइनस 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।