कश्मीर में हफ्तेभर से लागू प्रतिबंध हटाए गए, जिससे घाटी में जीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। लाल चौक और अन्य क्षेत्रों में दुकानें और यातायात फिर बहाल हो गए।
विज्ञापन
1 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में एक सप्ताह से लागू पाबंदियां शनिवार को हटा दी गई, जिसके बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा स्थिति सामान्य होने के बाद प्रशासन ने सभी क्षेत्रों से प्रतिबंध हटा दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
प्रशासन ने पाबंदियां हटाकर मोबाइल इंटरनेट बहाल कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला हालात शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रहने पर लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
तय व्यवस्था के अनुसार शनिवार को पूरी घाटी में गाड़ियों की आवाजाही पहले की तरह शुरू हो जाएगी लेकिन सुरक्षाबल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हालात पर कड़ी नजर रखेंगे।
4 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों के मुताबिक कई स्थानों पर लगाए गए बैरिकेड्स भी हटा दिए गए हैं। लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर के आसपास भी लगाए गए अवरोधक हटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
बताया गया कि शनिवार सुबह से लाल चौक और शहर के अन्य इलाकों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल गए हैं, जबकि सार्वजनिक और निजी परिवहन भी सामान्य रूप से चलने लगा है।
विज्ञापन
6 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
इससे पहले सोमवार को मोबाइल इंटरनेट और प्रीपेड सिम सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया था, जिन्हें शुक्रवार शाम को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
7 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
शैक्षणिक संस्थान अभी बंद हैं और 9 मार्च से फिर से खुलने वाले हैं।
8 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने कहा कि शहर में तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अधिकांश तैनाती भी हटा ली गई है, लेकिन स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
9 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर के बाद घाटी के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए थे।
10 of 11
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
इसके बाद प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही और जमावड़े पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे।
कश्मीर में हफ्तेभर बाद हटाए गए प्रतिबंध
- फोटो : बासित जरगर
हालांकि शुक्रवार को नमाज के बाद शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर शहर के सैदाकदल व रैनावारी, बांदीपोरा के गौंचीपोरा, शादीपोरा, इंद्रकूट व नौगाम सुंबल और उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कलमपोरा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। किसी भी अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं है। संभाग की स्थिति देखने के बाद पाबंदियां हटाने का फैसला लिया गया है।