फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: पहलगाम हमले के नौ महीने बाद फिर गुलजार हुआ दूधपथरी, सुरक्षा के बीच बंद पड़े 14 पर्यटन स्थल खुले दोबारा

Tue, 17 Feb 2026 05:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पहलगाम हमले के नौ महीने बाद सुरक्षा समीक्षा के बाद कश्मीर और जम्मू के 14 पर्यटन स्थल फिर से खोल दिए गए हैं, जिनमें दूधपथरी, यूसमर्ग और मुगल मैदान शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 12
दूधपथरी में आनंद लेते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन बंद किए गए पर्यटन स्थलों में से 14 को सोमवार को दोबारा खोल दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
दूधपथरी में आनंद लेते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
करीब नौ महीने बाद इन स्थलों के खुलने से कश्मीर और जम्मू संभाग में पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 12
दूधपथरी में आनंद लेते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
बर्फ से ढकी वादियों के बीच पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई है। विशेष रूप से बडगाम जिले का दूधपथरी इन दिनों बर्फ की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है, जहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं।

4 of 12
दूधपथरी में आनंद लेते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 12
दूधपथरी - फोटो : बासित जरगर
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा समीक्षा के बाद कश्मीर और जम्मू संभाग के 14 पर्यटन स्थलों को तत्काल प्रभाव से खोलने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

6 of 12
दूधपथरी - फोटो : बासित जरगर
प्रशासन के अनुसार, हालात सामान्य होने और विस्तृत सुरक्षा आकलन के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

7 of 12
दूधपथरी में बर्फ के बीच सेल्फी लेती महिला - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग में खुले 11 पर्यटन स्थल
कश्मीर संभाग में जिन 11 स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला गया है, उनमें बडगाम जिले के यूसमर्ग और दूधपथरी, अनंतनाग जिले के कोकरनाग क्षेत्र का दंडीपोरा पार्क, शोपियां की पीर की गली, दुबजन और पदपावन, श्रीनगर के आस्तानपोरा और ट्यूलिप गार्डन, गांदरबल जिले के थजवास ग्लेशियर और हंग पार्क तथा बारामुला जिले का वुलर/वाटलब क्षेत्र शामिल हैं।

8 of 12
दूधपथरी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में खुले 3 स्थल
जम्मू संभाग में रियासी जिले का देवी पिंडी, रामबन जिले का महू मंगत और किश्तवाड़ जिले का मुगल मैदान पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।

9 of 12
दूधपथरी में आनंद लेते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
बर्फ हटने के बाद खुलेंगे चार और स्थल
प्रशासन ने बताया कि कश्मीर संभाग में बांदीपोरा जिले के गुरेज और अथवाटू तथा कुपवाड़ा जिले के बंगस को बर्फ हटने के बाद खोला जाएगा। 

10 of 12
दूधपथरी में आनंद लेते पर्यटक - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के रामबन जिले स्थित रामाकुंड को भी बर्फ साफ होने और परिस्थितियां अनुकूल होने पर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

11 of 12
दूधपथरी में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
करीब एक साल से बंद पड़े इन पर्यटन स्थलों के खुलने से स्थानीय पर्यटन उद्योग को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। होटल, टैक्सी और अन्य पर्यटन से जुड़े व्यवसायों में फिर से रौनक लौटने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

12 of 12
दूधपथरी में सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर
प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें